High Protein Vegetarian Meals : प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. जिम जाने वाले लोगों में अक्सर प्रोटीन को लेकर चर्चा रहती है. लेकिन जब बात वेजिटेरियन की आती है, तो प्रोटीन के उतने ऑप्शन नहीं होते जितने नॉन-वेज वालों के पास होते हैं. लेकिन इसका मतलब ये तो बिल्कुल नहीं कि वो प्रोटीन की कमी को पूरा नहीं कर सकते हैं.
अगर आप वेजिटेरियन हैं और 25 ग्राम डेली प्रोटीन की डोज पूरा करने के लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको aruna_vijay_masterchef नामक इंस्टाग्राम पेट पर शेयर एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहतमंद भी है.
अक्सर लोग सोचते हैं कि हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना बनाने में घंटों का समय लगता है या फिर उसका स्वाद बोरिंग होता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस रेसिपी को सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पूरी डिश से आपको 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है.
कैसे बनाएं स्वादिष्ट हाई प्रोटीन रेसिपी- (How To Make High Protein Recipe)
सामग्री-
पनीर मैरिनेशन के लिए-
- पनीर- 100 ग्राम
- चिल्ली ऑयल- 1½ छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ (थोड़ा सा)
- तेल- 1½ छोटा चम्मच
अनियन हर्ब राइस के लिए-
- तेल- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- प्याज- 1 मध्यम (लंबे और पतले कटे हुए)
- चावल- ½ कप
- नींबू का रस- आधे नींबू का
- नमक- स्वादानुसार
- चिली फ्लेक्स- ½ छोटा चम्मच
- हरा धनिया- मुट्ठी भर (बारीक कटा हुआ)
- पानी- 1 कप
ग्रीक योगर्ट ड्रेसिंग के लिए-
- गाढ़ा ग्रीक योगर्ट (दही)- ½ कप
- श्रीराचा सॉस- 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस- आधे नींबू का
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- लहसुन- 1 कली (कद्दूकस की हुई)
गार्निशिंग के लिए-
- कटा हुआ हरा धनिया
विधि-
- सबसे पहले पनीर को मोटे स्लाइस में काट लें. अब इसमें चिल्ली ऑयल, नमक, कटा धनिया और तेल डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
- एक पैन गर्म करें और मैरिनेट किए हुए पनीर को दोनों तरफ से हल्का क्रिस्पी और गोल्डन होने तक पकाएं. पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
- अब उसी पैन में 1 चम्मच तेल डालें और जीरा चटकाएं. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक वह हल्का ट्रांसपेरेंट न हो जाए.
- अब पैन में चावल, नींबू का रस, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसमें मुट्ठी भर कटा धनिया और 1 कप पानी मिलाएं. पैन को ढक दें और चावल को अच्छे से पकने दें. पकने के बाद गैस बंद करें और चावल को हल्के हाथ से मिला लें.
- एक कटोरी में ग्रीक योगर्ट, श्रीराचा सॉस, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और कद्दूकस किया लहसुन डालकर स्मूथ होने तक फेंट लें.
- सर्व करने के लिए एक प्लेट में सबसे पहले क्रीमी योगर्ट ड्रेसिंग को फैलाएं. उसके ऊपर तैयार हर्ब राइस रखें और सबसे ऊपर पका हुआ पनीर स्लाइस रखें.
- ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गरमा-गरम सर्व करें.
खास टिप्स-
- ड्रेसिंग को एक्स्ट्रा क्रीमी बनाने के लिए हमेशा गाढ़े ग्रीक योगर्ट का ही इस्तेमाल करें.
- डिश के असली और बेहतरीन स्वाद के लिए अच्छी क्वालिटी का चिल्ली ऑयल यूज़ करें.
ये भी पढ़ें- बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? इन 4 तरीकों से लौकी को करें डाइट में शामिल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं