क्या आपको भी सुबह की भागदौड़ में यह टेंशन रहती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो झटपट तैयार हो जाए, पेट भी भरे और सेहत के लिए भी अच्छा हो. क्योंकि उत्तपम या डोसा बनाने के लिए घंटों चावल भिगोना, पीसना और फिर उसे फर्मेंट होने के लिए रात भर रखना पड़ता है. लेकिन अगर हम कहें कि बिना चावल और बिना किसी झंझट के सिर्फ 10 मिनट में आप ऐसा उत्तपम बना सकते हैं जिसमें भरपूर प्रोटीन हो, तो? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपके लिए एक ऐसी कमाल की रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट मेल है. इस रेसिपी को (dietkundali24) नामक के इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर किया गया है.
क्यों खास है यह प्रोटीन उत्तपम?
अगर आप भी नाश्ते में प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट नाश्ता है. इस खास उत्तपम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें चावल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता. चावल में कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा होते हैं, जो कई बार वजन बढ़ाने का काम करते हैं. वहीं, इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली मुख्य चीजें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन देती हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
इसे बनाने के लिए न तो आपको बैटर को फरमेंट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ेगा. बस मिक्सी में चीजें घुमाईं, तवे पर फैलाया और गरमा-गरम पौष्टिक उत्तपम तैयार.
क्या-क्या पाया जाता है इस उत्तपम में-
- कैलोरी- 273
- प्रोटीन 20 ग्राम
- कॉर्ब- 26 ग्राम
- फैट- 9 ग्राम
- फाइबर- 5.62 ग्राम
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर उत्तपम- (How To Make Protein Rich Uttapam)
- इस उत्तपम को बनाने के लिए सबसे पहले आपको भीगी हुई मूंगदाल और ओट्स को ग्राइंडर में डालना है.
- साथ में इसमें हरी मिर्च अदरक और थोड़ा सा दही और जीरा डालकर पीस लें.
- अब एक बाउल में निकाले और इसमें कद्दूकस की गई गाजर, बारिक कटे प्याज, शिमला मिर्च, कद्दूकस की गई लौकी, पनीर और बेसिक मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब एक पैन में छोड़ा तेल डालकर राई, तिल, करी पत्ता डालकर इस बैटर को डालें.
- उत्तपम को दोनों साइड से गोल्डन होने तक सेंक लें.
- इसे एक प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्मच तेल में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और 21 प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
High Protein Meal, Uttapam Recipe, Uttapam For Breakfast, Protein Rich Vegetarian Recipes