विज्ञापन

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

क्या आप भी वेजिटोरियन हैं और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी और टेस्टी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो इस सोया ​और मशरूम डिश को एक बार जरूर करें ट्राई.

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी
वेट लॉस का सबसे आसान तरीका.
NDTV

क्या आप भी फिटनेस फ्रीक हैं, रोज जिम जाते हैं और वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो खाने को लेकर आप भी कई चुनौतियों का सामना कर रहे होंगे. क्योंकि अक्सर लोगों को लगता है कि हाई-प्रोटीन डाइट के लिए नॉन-वेज खाना ही एकमात्र तरीका है. लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए भी ऐसे कई बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हैं. 

​आज हम आपको एक ऐसी ही आसान और स्वादिष्ट वेजिटेरियन स्टिर फ्राई (Vegetable Stir Fry) रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप डाइट में शामिल करके न सिर्फ 30 ग्राम प्रोटीन की पूर्ति कर सकते हैं, बल्कि, वजन को भी घटा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन स्टिर फ्राई- (How To Make Soya Chunks Mushroo Stir Fry Recipe)

इस ​डिश के पोषक तत्व-

  • ​प्रोटीन-  30 ग्राम
  • ​कैलोरी- 340 kcal से भी कम
  • कॉर्ब- 33 ग्राम
  • फैट- 9 ग्राम
  • फाइबर 15 ग्राम

​सामग्री- 

  • ​सोया चंक्स- 30 ग्राम
  • ​बेसन- 15 ग्राम
  • ​दही- 30 ग्राम
  • ​मशरूम- 200 ग्राम
  • ​शिमला मिर्च- 15 ग्राम
  • ​गाजर- 15 ग्राम
  • ​बेबी कॉर्न- 20 ग्राम
  • ​लहसुन और हरी मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • ​गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • ​हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • ​लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​तेल- 1 छोटा चम्मच
  • ​हरा धनिया- गार्निश के लिए

विधि-

  1. ​सबसे पहले 30 ग्राम सोया चंक्स को 3 से 4 मिनट तक पानी में उबाल लें. उबलने के बाद इन्हें छान लें और जब ये थोड़े ठंडे हो जाएं तो हाथों से दबाकर इनका एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें. 
  2. अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, 15 ग्राम बेसन, 30 ग्राम दही और बारीक कटा हुआ लहसुन व हरी मिर्च मिलाएं.
  3. सभी मसालों, दही और बेसन को सोया चंक्स के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  4. अब इसे 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें ताकि सोया चंक्स में सारे मसाले और स्वाद अच्छी तरह से समा जाएं.
  5. एक पैन गरम करें और उसमें केवल 1 छोटा चम्मच तेल डालें. तेल गरम होने पर उसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें.  
  6. इसके बाद कटे हुए प्याज, 200 ग्राम कटे मशरूम, शिमला मिर्च, गाजर और बेबी कॉर्न डालें. अब इसमें मैरीनेट किए हुए सोया चंक्स मिला दें.
  7. अब मीडियम फ्लेम पर सभी चीजों को लगातार चलाते हुए लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं, जब तक कि सब्जियां और सोया चंक्स बढ़िया से रोस्ट न हो जाएं.
  8. पकने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

​क्यों है यह डिश वेट लॉस के लिए बेस्ट?

आप इसे अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान लंच या डिनर में आसानी से शामिल कर सकते हैं.  क्योंकि इसमें सोया चंक्स और बेसन होता है जो प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. प्रोटीन मसल्स को मजबूती देता है, जबकि मशरूम और हरी सब्जियां शरीर को जरूरी फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्रदान करती हैं.

ये भी पढ़ें- जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Vegetarian Meals, Soya Chunks Recipe, Mushroom Recipe, Protein Rich Recipes, 30 Grams Of Protein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com