अक्सर हममें से ज्यादातर लोगों को लगता है कि वजन घटाने का सफर बोरिंग और बेस्वाद होता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. जब बात शाम की हल्की भूख या स्नैक्स की आती है, तो अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि क्या खाएं जो पेट भी भर दे और वजन भी न बढ़ाए. अगर आप भी डाइटिंग के नाम पर उबली हुई सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त आ गया है अपनी डाइट में एक ऐसा शानदार और टेस्टी बदलाव लाने का, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है. तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको इंस्टाग्राम पर आरजू सेठी (dietnaree) नामक हैंडल पर शेयर रेसिपी के बारे में बता रहे हैं.
हम बात कर रहे हैं वेट लॉस हाई प्रोटीन राजमा टिक्की की. जी हां, वही राजमा जिसे आप चावल के साथ खाना पसंद करते हैं, अब आपकी फिटनेस का सबसे अच्छा दोस्त बनने के लिए तैयार है. इस एक डिश में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो वजन घटाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसका न्यूट्रिशन चार्ट है. अगर आप इसे बनाते हैं, तो आपको एक बार में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन और केवल 384 कैलोरी मिलती हैं. यह कॉम्बिनेशन मसल्स रिकवरी और फैट लॉस दोनों के लिए एकदम परफेक्ट है.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं राजमा टिक्की- (How To Make Protein Rich Rajma Tikki)
सामग्री-
- 1 कटोरा उबला हुआ राजमा
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
- 1 छोटी चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
- 1 छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच चाट मसाला
- मुट्ठी भर हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा (बाइंडिंग के लिए)
विधि-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबला हुआ राजमा लें और उसे अच्छे से मैश कर लें.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और गाजर मिलाएं. सब्जियों का इस्तेमाल करने से टिक्की में क्रंच और फाइबर दोनों बढ़ जाते हैं, जो पाचन के लिए बहुत अच्छे हैं.
- इसके बाद इस मिश्रण में हरी मिर्च, लहसुन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें.
- चटपटा स्वाद देने के लिए चाट मसाला बहुत बढ़िया काम करता है.
- अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और चावल का आटा मिला दें. चावल का आटा टिक्की को टूटने से बचाएगा और उसे एक अच्छी बाइंडिंग देगा.
- अब इन सभी चीजों को अपने हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि सारे मसाले आपस में मिल जाएं.
- इसके बाद इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोई जैसी टिक्कियां तैयार कर लें.
- आप चाहें तो इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से गोल या चपटा आकार दे सकते हैं.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन या तवे को गैस पर गर्म करें. उस पर हल्का सा तेल या घी लगाएं और तैयार की गई टिक्कियों को तवे पर रख दें.
- इन्हें मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तब तक सेंके जब तक ये बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं.
- राजमा अंदर से सॉफ्ट और बाहर से करारी ये टिक्कियां खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती हैं कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार इन्हें बनाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: घर की साधारण सब्जियों से बनाएं टेस्टी लाहौरी वेज कीमा, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं