क्या आप भी चटपटा और स्वादिष्ट खाने के शौकीन हैं लेकिन वजन बढ़ने के डर से नहीं खाते हैं. अगर आप भी वेट-लॉस डाइट पर हैं और स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी खास और ट्रेडिशनल डिश के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद में भी नंबर वन है और सेहत के मामले में भी जबरदस्त है. इस रेसिपी का नाम है नूचिनुंडे (Nuchinunde).
कर्नाटक का यह स्पेशल नाश्ता उन सभी लोगों के लिए परफेक्ट है जो अपनी डाइट को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि आपको इस डिश से प्रोटीन
नूचिनुंडे क्यों है इतना खास?
नूचिनुंडे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए एक बूंद तेल में फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह पूरी तरह से नॉन-फ्राइड और भाप (Steam) में पकने वाली डिश है. अगर आप इसकी कैलोरी और प्रोटीन काउंट जानेंगे, तो आप भी इसे तुरंत अपनी डाइट का हिस्सा बना लेंगे.
इस डिश से आपको क्या मिलेगा-
- कैलोरी- 58 कैलोरी
- प्रोटीन- एक नूचिनुंडे में करीब 3 ग्राम प्रोटीन
- कॉर्ब 8 ग्राम
- फैट- 1 ग्राम
- फाइबर- 2 ग्राम
कैसे बनाएं हेल्दी नूचिनुंडे?
- सबसे पहले भीगी चने की दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें.
- पिसी हुई चने की दाल में बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस की हुई गाजर और कुछ हल्के मसाले और हरा धनियां मिलाए.
- गाजर और प्याज मिलाने से इसमें बढ़िया क्रंच और ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स जुड़ जाते हैं.
- इसके बाद छोटे-छोटे बॉल्स या शेप बनाकर इन्हें भाप में पकाएं.
- बस, कुछ ही मिनटों में आपका गरमा-गरम नूचिनुंडे तैयार है. इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें.
- अगर आप भी शाम के नाश्ते में या सुबह के ब्रेकफास्ट में कुछ नया, हेल्दी और कम कैलोरी वाला खाना चाहते हैं, तो कर्नाटक का यह नूचिनुंडे जरूर ट्राई करें. यह बनाने में बहुत आसान है, आपके वेट लॉस गोल में मदद करने वाला हो सकता है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge
जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी
सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी
जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी
High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच
High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं