Viral Video: अच्छी सैलरी वाली पायलट की जॉब और मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर गौरव उत्तराखंड के पहाड़ों में बस गए. वह अपनी पत्नी के साथ नैनीताल (Nainital) जिले के कोटाबाग (Kotabagh) में रहते हैं. गौरव की पत्नी का नाम गरिमा है. दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी माउंटेन लाइफ को शेयर करते रहते हैं. मुंबई के कपल गौरव और गरिमा ने Mouving To The Mountains के अलग-अलग एपिसोड के वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं. जिनमें फार्म टूर, शहर को छोड़ने का कारण और पहाड़ों पर रहने के लिए मासिक खर्चा तक हर जरूरी बात बताई है.
9 साल पहले मुंबई से हुए शिफ्ट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में गौरव ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर समय मुंबई में बिताया. स्कूल, पायलट ट्रेनिंग और फिर फ्लाइंग... मैं जो कुछ भी जानता था. वह सब वहीं था. 9 साल पहले एक फैसले ने चुपचाप सबकुछ बदल दिया. गौरव वीडियो में कहते हैं, आज मैं पहाड़ों के बीच उठता हूं और यहां होमस्टे चलाता हूं. मेरे दिन किसी तय स्क्रिप्ट के अनुसार नहीं चलते.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई छोड़कर पहाड़ों पर क्यों बसे गौरव
राघव का कहना है कि वह मुंबई से पहाड़ों पर इसलिए नहीं गए कि जिंदगी एकदम परफेक्ट हो जाएगी, बल्कि वह अलग तरह की जिंदगी के लिए वहां गए. गौरव के अनुसार, उनको ऐसी जिंदगी चाहिए, जहां वह अपने पड़ोसियों को जानें. प्रकृति उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो. न कि उनसे दूर भागने का जरिया. एक अन्य वीडियो गौरव पहाड़ों पर रहने के लिए हर महीने आने वाले खर्चे के बारे में बताते हैं. गौरव कहते हैं, "मैंने मुंबई में अपना फ्लाइंग करियर छोड़ दिया और पहाड़ों में रहने आ गया. मैंने ऑर्गेनिक खेती से शुरुआत की थी और आज मैं यहां तीन होमस्टे चलाता हूं.
पहाड़ों में रहने का हर महीने कितना खर्चा
वह बताते हैं कि वह अपनी पार्टनर गरिमा और छोटी सी 'अप्रैल' के साथ रहते हैं. गौरव के अनुसार, April उनकी बेटी तो नहीं है, लेकिन बिल्कुल वैसी ही है. गौरव ने कहा कि काफी सारे लोग पहाड़ों पर रहने के खर्च के बारे में पूछ रहे थे. इसलिए आप सभी के लिए यहां के खर्चों का ब्यौरा दिया है. गौरव ने बताया कि उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ता है, क्योंकि हम अपने ही एक होमस्टे में रहते हैं. हमारे पास सोलर पैनल हैं, इसलिए बिजली का कोई मासिक बिल नहीं आता.
पानी का बिल दो महीने के लिए 488 रुपये आता है. हमारे वाई-फाई और मोबाइल रिचार्ज का खर्च महीने का 1500 रुपये है. ईंधन और किराने का सामान 10000 का आता है. बीमा और अन्य पॉलिसियों का खर्च 6 हजार है. जिम की मेंबरशिप और वेलनेस पर हमारा खर्च महीने का 5000 आता है. बाहर खाना और दिल्ली की एक यात्रा (क्योंकि मेरी पार्टनर गरिमा वहीं की रहने वाली है) का खर्च 10 हजार आता है. इस तरह दो लोगों और एक बहुत लाड़-प्यार से पले-बढ़े कुत्ते के लिए हमारा मासिक खर्च लगभग 33 हजार रुपये हो जाता है.
यह भी पढे़ं-
सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी
18 साल बाद दोबारा भारत घूमने आई इजरायली महिला, मुंबई की झुग्गी बस्ती देखकर बोली- यहां आना अजीब लगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं