विज्ञापन

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

क्या आप भी डाइट पर हैं और प्रोटीन से भरपूर डिश की तलाश कर रहे हैं, तो इस 21 ग्राम प्रोटीन वाली सैंडविच को करें ट्राई.

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच
कैसे बनाएं वेज सैंडविच.
NDTV

क्या आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि डाइट में ऐसा क्या खाएं जिससे पेट भी भर जाए, स्वाद भी मिले और प्रोटीन की कमी भी पूरी हो जाए, तो यह रेसिपी आपके काम आ सकती है. दरअसल अक्सर लोगों को लगता है कि हाई-प्रोटीन डाइट सिर्फ नॉन-वेज खाने वालों के लिए आसान होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. वेजिटेरियन लोग भी बहुत ही आसान तरीकों से अपनी डाइट में भरपूर प्रोटीन शामिल कर सकते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी ही वेज सैंडविच की रेसिपी, जो मिनटों में बन जाती है. 

​आप इसे सुबह के नाश्ते, लंच या फिर रात में आसानी बना कर खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और जरूरी सामान.

कैसे बनाएं प्रोटीन रिच ​सैंडविच- (How To Make Protein Rich Sandwich)

सामग्री-

​पनीर मैरिनेशन के लिए-

  • ​लो-फैट पनीर 40 ग्राम 
  • ​हल्दी पाउडर- एक चुटकी
  • ​लाल मिर्च पाउडर- स्वाद के अनुसार
  • ​नमक- स्वाद के अनुसार
  • ​भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • ​नींबू का रस- थोड़ा सा ताजा निचोड़ा हुआ

​बेसन के बैटर के लिए-

  • ​बेसन- 1/4 कप 
  • ​पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • ​मसाले- नमक, हल्दी और जीरा पाउडर 
  • ​हरी मिर्च- 1 से 2 
  • ​प्याज- 1/4 कप 
  • ​हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

सैंडविच तैयार करने के लिए-

  • ​ब्रेड- 2 स्लाइस 
  • ​मूंगफली का तेल- 1 से 2 छोटी चम्मच 
  • ​दही की डिप- 1 से 2 बड़े चम्मच (मखाने, लाल मिर्च, भुना जीरा, मथा हुआ गाढ़ा दही और नमक मिलाकर बनाई गई)
  • खीरा- 1/2 
  • ​गाजर 3 से 4 (पतली कटी हुई)

विधि-

  1. सबसे पहले लो-फैट पनीर के 40 ग्राम टुकड़े पर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा सा नींबू का रस लगाकर 5 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाले पनीर में अच्छे से समा जाएं.
  2. एक बर्तन में 25 ग्राम बेसन लें. इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी और जीरा पाउडर डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
  3. तवे पर हल्का सा मूंगफली का तेल लगाएं. मैरीनेट किए हुए पनीर को बेसन के बैटर में अच्छे से लपेटें और तवे पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
  4. बचे हुए बेसन के बैटर को या तो ब्रेड पर लगाकर सेंक लें या फिर ब्रेड की स्लाइस को तवे पर हल्का सा क्रिस्पी कर लें.
  5. ब्रेड की एक स्लाइस पर तैयार की हुई लो-फैट ग्रीक योगर्ट की चटपटी डिप लगाएं. 
  6. इसके ऊपर पतली कटी हुई गाजर और खीरे की स्लाइस रखें. अब बीच में बेसन में सिका हुआ पनीर का टुकड़ा रखें और दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें.
  7. आपका हेल्दी सैंडविच बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें-  

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veg Sandwich Recipe, High Protein Vegetarian Meals, Protein Rich Recipes, Weight Loss Recipe,  Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com