विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने साफ की रणनीति, बोले- प्लेइंग इलेवन में खेलने या बेंच पर बैठने...

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा. पहले मैच के आगाज से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने साफ की रणनीति,  बोले- प्लेइंग इलेवन में खेलने या बेंच पर बैठने...
Morne Morkel का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की है, उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी भले ही मैच में खेल नहीं रहे हों लेकिन उन्हें टीम के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है जो खेल के लिए अच्छा होगा. युवा सूर्यवंशी एशियाई गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने सभी मैच खेले.  अब पूरी संभावना है कि भारतीय मैनेजमेंट पहले टी-20 में  वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारेगा. 

मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हम सभी वैभव की प्रतिभा को जानते हैं, वह इस माहौल में जितना अधिक समय खिलाड़ियों के साथ बिताएगा, जितना अधिक समय वह इस स्तर पर अभ्यास करेगा, वह उसके क्रिकेट के लिए केवल बेहतरीन होगा. '

उन्होंने कहा, ‘‘और अगर उसे वह मैच समय नहीं मिल रहा है, तब भी वह बस में, डगआउट में, होटल में काफी अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ है.  उसके लिए इस तरह के ड्रेसिंग रूम को साझा करना और खिलाड़ियों से बात करना, या बस वास्तव में यह देखना कि खिलाड़ी अपनी प्रक्रियाओं से कैसे गुजरते हैं और पारियां कैसे तैयार करते हैं, महत्वपूर्ण होगा. ''

मोर्कल ने कहा, ‘‘अगर आप खिलाड़ियों को सही माहौल में रखते हैं और वे सही सवाल पूछ सकते हैं और वे निरीक्षण कर सकते हैं. इसलिए मैं हमेशा उन्हें चुनौती देता हूं और किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए, अगर उसे मैच खेलने का समय मिलता है या उसे मैच में सीमित समय मिलता है, तब भी यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सुनिश्चित करें कि ये खिलाड़ी सीखें, आगे बढ़ें और सवाल पूछें. ''

मोर्कल ने मैच को लेकर कहा कि भारत का मुख्य लक्ष्य मैच जीतना और एक मजबूत ‘बेंच स्ट्रेंथ' तैयार करना है जिस पर जरूरत पड़ने पर भरोसा किया जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के इस समूह ने पिछले कुछ सालों में कुछ असाधारण क्रिकेट खेला है. जिन खिलाड़ियों को मौके मिले, वे आए और उन्होंने शानदार काम किया. अगर हम इस पूल को बढ़ाते रहें तो भारतीय क्रिकेट के लिए यह बहुत अच्छा होगा, खिलाड़ियों को भारतीय जर्सी में खेलने का अनुभव देते रहें. ''

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

(IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें | अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs West Indies 2026, Morne Morkel, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com