विज्ञापन
2 minutes ago

INDIA Alliance March Live Update: दिल्ली में आज SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन ने मार्च का ऐलान किया है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दल आज संसद से चुनाव आयोग तक घेराव करेंगे. इंडिया गठबंधन ने इसे 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' नाम दिया है. जहां राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, समेत करीब 150 विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक पैदल जाएंगे. करीब 3 किलोमीटर का यह मार्च होगा. विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के घेराव की बात कही है. INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद दिल्ली में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालेंगे। वे संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे.

Live Update

By-Poll Voting: असम की नगांव लोकसभा समेत 5 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल की 2 सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की दो सीटें मदुरंतकम और धारापुरम के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. 

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी DMK

दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन के मार्च में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK शामिल नहीं होगी. पार्टी की तरफ से पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई है. DMK इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठकों में शामिल होती रही है. लेकिन पिछली मीटिंग में पार्टी की तरफ से कोई शामिल नहीं हुआ था, जबकि अब DMK ने इंडिया गठबंधन के मार्च से भी दूरी बना ली है. इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी DMK

रेजिनगर में हिरासत में लिए गए विधायक हुमायूं कबीर

रेजिनगर विधानसभा सीट उपचुनाव की वोटिंग के बीच विधायक हुमायूं कबीर को हिरासत में लिया गया है. इससे पहले उन्होंने अपना वोट डाला था और वोटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. हुमायूं कबीर का कहना है. लोग वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं, वोटिंग में गड़बड़ी करने की क्या ज़रूरत है? सरकार तो पहले से ही बनी हुई है. 23 अप्रैल को हुए चुनाव शांतिपूर्ण थे, गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं था. लेकिन पिछले 2 महीनों से पुलिस ज़्यादतियां कर रही है और हमले कर रही है. उन्होंने 64 लोगों को हिरासत में लिया है फिर भी वे संतुष्ट नहीं हैं.

विजय चौक के पास बैरिकेड्स

दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मार्च सुबह 10 बजकर 30 मिनट के पास शुरू होगा. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने विजय चौक के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इसके अलावा आकाशवाणी कार्यालय के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं. संसद मार्ग और चुनाव आयोग के कार्यालय के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

 

ये नेता करेंगे मार्च का नेतृत्व

इंडिया गठबंधन के मार्च में करीब 150 सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है. इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होगी. 

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक से जुड़े खास इंतज़ामों को देखते हुए सुबह 8 बजे से इन जगहों और इनके आस-पास ट्रैफिक को रेगुलेट/डायवर्ट किया जाएगा.

  • कनॉट प्लेस–पटेल चौक–पार्लियामेंट स्ट्रीट
  • पटेल चौक–GPO
  • विंडसर प्लेस–GPO
  • अशोक रोड
  • जंतर-मंतर रोड और आस-पास के बंद रहेगा. 

6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

असम की नगांव लोकसभा, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. असम की नगांव सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है. जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला दिख रहा है.

इंडिया गठबंधन के मार्च में 19 दल शामिल

इंडिया गठबंधन के मार्च में करीब 19 दल शामिल होंगे. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी (SP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), और वामपंथी दलों सहित इंडिया ब्लॉक के प्रमुख घटक दल हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मार्च से दूरी बनाई हुई है. सुबह सबसे पहले विपक्षी सांसद संसद भवन पर जुटेंगे. उसके बाद मार्च शुरू होगा.

दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मार्च

इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च करने वाले हैं. विपक्ष का यह पैदल मार्च करीब 3 किलोमीटर लंबा है. जिसमें इंडिया गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं का विरोध करना और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Alliance March, INDIA Alliance News, By-election Voting Today, By-election Voting, INDIA Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com