विज्ञापन

हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई गुरुग्राम की याद, कहा- '4 चीजें यहां मुश्किल से मिलती हैं'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर दिव्या भट्ट मनाली शहर से 14 किलोमीटर दूर स्थित गजान गांव में एक होमस्टे चलाती हैं और वहीं से वर्क फ्रॉम होम भी करती हैं.

हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई गुरुग्राम की याद, कहा- '4 चीजें यहां मुश्किल से मिलती हैं'
हिमाचल प्रदेश में मनाली के गजान गांव में शिफ्ट हुए कपल ने बताया कब आती है शहर की याद.
Instagram@divyaaabhatt

Viral Video: गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने अपने लेटेस्ट वीडियो में शहर की उन चीजों के बारे में बात की है, जिसे वो आज भी मिस करते हैं. करीब 1 मिनट के इस वीडियो में दिव्या भट्ट ने इन चीजों को दो कैटेगरी में बांटा है. उनके मुताबिक, पहली कैटेगरी में जो चीजें हैं, वो पहाड़ों में कभी देखने को नहीं मिलती, जबकि दूसरी कैटेगरी की चीजें मुश्किल से ढूंढने पर मिल जाती हैं.

शहर की कौन सी चीज पहाड़ों में नहीं मिलती?

दिव्या के मुताबिक, उन्होंने सालों तक शहर के प्रदूषण में सांस ली है, इसलिए अब उन्हें उसकी आदत हो गई है. लेकिन मनाली में हवा बहुत साफ है. इसीलिए उन्हें धुएं की गंध थोड़ी-बहुत याद आती है. वहीं, दूसरे नंबर पर आता है ट्रैफिक और बिना वजह हॉर्न बजने की आवाजें जो पहाड़ों में सुनाई नहीं देती हैं. दिव्या का कहना है कि वे ज्यादातर जगह पैदल ही आती-जाती हैं. इसीलिए शहर की तरह ट्रैफिक जाम में फंसकर अपने पसंदीदा गाने सुनने का मौका वो मिस कर रही हैं. 

तीसरे नंबर पर आती है शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी, जिसके एक समय पर वो आदि हो चुके थे. दिव्या ने कहा, 'हमें अलार्म सुनकर उठना, काम के लिए जल्दी-जल्दी निकलना, पूरा दिन स्क्रीन के सामने बिताना और वीकेंड का इंतजार करना याद आता है. लेकिन पहाड़ों में जिंदगी बहुत सुकून भरी है और हमें अपने काम करने के लिए वीकेंड का इंतजार नहीं करना पड़ता है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'पहाड़ों में कुछ चीजें बहुत मुश्किल से मिलती हैं'

दिव्या के मुताबिक, पहाड़ों में बसने के बाद हमें सबसे ज्यादा याद अपने परिवार और दोस्तों की आती है, जिनसे अब वीडियो कॉल पर ही बात हो पाती है. कभी-कभी वो हमारे पास यहां रहने आते हैं, लेकिन ज्यादातर समय उनकी यादों के साथ ही बिताना पड़ता है. दिव्या ने आखिर में अपने पति की ओर इशारा करते हुए कहा, 'कैमरे के पीछे जो व्यक्ति है, उसे अपनी लाइट बीयर की याद आती है, क्योंकि यहां मनाली में वो आसानी से नहीं मिलती.'

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

5 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'मैं पक्का करूंगा कि कैमरे के पीछे वाले व्यक्ति के लिए लाइट बीयर ले आऊं.' वहीं दूसरे यूजर व्यू की तारीफ करते हुए पूछा कि यह वीडियो मनाली में ठीक कहां शूट किया गया था? बैकग्राउंड बहुत सुंदर है.

यह भी पढ़ें | 'एक्स्ट्रा पैसे नहीं दिए तो गाली देकर टैक्सी से उतारा', बेंगलुरु के उबर ड्राइवर पर फूटा विदेशी महिला का गुस्सा

यह भी पढ़ें | धर्मशाला के रक्कड़ गांव में दिखता है प्रकृति का अद्भुत नजारा, युवती बोली- 'यह एक्सपीरियंस कभी नहीं भूल पाऊंगी'

यह भी पढ़ें | दिल्ली मेट्रो में गूंजने वाली 'अपनी आवाज' सुनाने पोते को ले गए शम्मी नारंग, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mountain Life Vs City Life, Work From Mountains, Himalayan Village, Pollution, Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com