विज्ञापन

दिवाली पर हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन, फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया तक 16 स्टॉपेज

दिवाली पर लोगों को घर पहुंचने के लिए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-झांसी स्पेशल मेमू ट्रेन का ऐलान किया है. जो दिल्ली से हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश से होकर झांसी तक जाएगी. इस बीच 16 स्टेशनों पर रुकेगी.

दिवाली पर हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन, फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया तक 16 स्टॉपेज
निजामुद्दीन से झांसी MEMU ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन का ऐलान.
  • दिल्ली से हरियाणा-यूपी-मध्य प्रदेश होकर पहुंचेगी झांसी.
  • हजरत निजामुद्दीन-झांसी मेमू ट्रेन दिवाली पर तीन दिन चलेगी.

दिवाली पर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने वाली है. दिवाली की छुट्टी पर दिल्ली से लोग आस-पास के जिलों में घर जाने की तैयारी में है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने स्पेशल मेमू ट्रेन का ऐलान किया है. रेलवे ने बताया है कि ट्रेन नंबर 04412/04411 हजरत निजामुद्दीन- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- हजरत निजामुद्दीन मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह केवल दिवाली स्पेशल ट्रेन होगी जो यात्रियों को त्योहार पर घर ले जाएगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 3-3 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर 04412 हजरत निजामुद्दीन-झांसी का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04412 हजरत निजामुद्दीन-झांसी को 5 नवंबर, 6 नवंबर और 7 नवंबर को चलायी जाएगी. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 19.25 बजे (शाम 7.25 बजे) रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04411 झांसी-हजरत निजामुद्दीन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04411 झांसी-हजरत निजामुद्दी को 6 नवंबर, 7 नवंबर और 8 नवंबर को चलायी जाएगी. यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 6 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 17.20 बजे (5.20 बजे) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 04412/04411 हजरत निजामुद्दीन- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी का स्टॉपेज

यह ट्रेन दोनों ओर से फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोसीकलां, छाता, मथुरा, फराह, राजा की मंडी, आगरा कैंट, जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर और दतिया स्टेशन पर रुकेगी.

हजरत निजामुद्दी- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन से दिल्ली समेत हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश के यात्रियों को फायदा होने वाला है. दिवाली की छुट्टी पर लोग आसानी से अपने घर पहुंच जाएंगे. वहीं वापसी पर भी सही समय पर अपने काम पर पहुंच सकेंगे.

यह भी पढ़ें | मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ट्रेन सोमवार से फिर चलेगी, अमरोहा हापुड़ समेत कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें | भदोही-वाराणसी-प्रयागराज रूट पर मेमू ट्रेन को मंजूरी, 7 स्टेशनों पर ठहराव, पूर्वांचल के यात्रियों को तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazrat Nizamuddin Station, Special Train Announcement, Diwali Special Train, Delhi-Uttar Pradesh, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com