विज्ञापन

बिना चीनी के बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर हेल्दी चॉकलेट बाइट्स, फिटनेस लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन

Sugar Free Dessert: अगर आप फिटनेस लवर्स हैं वजन को कंट्रोल करना है लेकिन मीठे की क्रेविंग को भी शांत करना है, तो आप इन चॉकलेट बाइट को ट्राई कर सकते हैं.

बिना चीनी के बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर हेल्दी चॉकलेट बाइट्स,  फिटनेस लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन
Sugar Free Dessert: कैसे बनाएं प्रोटीन वाले चॉकलेट बाइट.
NDTV

Zero Added Sugar Dessert In Hindi: मीठा खाना भला किसे पसंद नहीं है. क्या आपका दिल भी बार-बार कुछ मीठा खाने का करता है? लेकिन वजन बढ़ने या फिटनेस बिगड़ने के डर से आप खुद को रोक लेते हैं? अगर हां, तो अब आपको अपना मन मारने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो मीठे की क्रेविंग को शांत करने और प्रोटीन की कमी को दूर करने में भी मददगार है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इस रेसिपी को (@dietkundali24) नामक के इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर किया गया है. 

हम बात कर रहे हैं हाई-प्रोटीन चॉकलेट बाइट्स (High-Protein Chocolate Bites) की, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी हैं.

​क्यों खास हैं ये चॉकलेट बाइट्स?

​जब हम मार्केट से कोई चॉकलेट या मीठी चीज लाते हैं, तो उसमें बहुत ज्यादा चीनी और अनहेल्दी चीजें होती हैं. लेकिन इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जीरो एडेड शुगर है. यानी आप बिना किसी गिल्ट के इसका मजा ले सकते हैं.

क्या-क्या मिलता है एक पीस में-

  • प्रोटीन- 1.6 
  • कैलोरी- 50
  • कॉर्ब-4.69 ग्राम
  • फैट- 2.79 ग्राम
  • फाइबर-0.34 ग्राम

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

​कैसे बनाएं हाई-प्रोटीन चॉकलेट बाइट्स- (How To Make High-Protein Chocolate Bites)

  1. सबसे पहले एक पैन में कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज डालकर हल्का सा रोस्ट कर लें.
  2. अब एक मिक्सर में इसे डालें और इसमें भुने चने छिलके निकले हुए डालकर हल्का दरदरा पीस लें.
  3. ​एक साफ बाउल लें. इसमें अपनी पसंद का प्रोटीन पाउडर डालें.
  4. इसमें शुगर फ्री चॉकलेट को मेल्ट करके डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. 
  5. अब इस मिश्रण को मोल्ड में डालकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें ताकि ये अच्छे से टाइट हो जाएं.
  6. बस तैयार हैं बाजार जैसे महंगे और हेल्दी प्रोटीन बाइट्स. आप जब चाहें इसका मजा ले सकते हैं.

हाई-प्रोटीन चॉकलेट बाइट्स खाने के फायदे-

  • प्रोटीन मसल्स की ग्रोथ और रिकवरी में मदद कर सकता है.
  • मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
  • लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग कम हो सकती है.
  • बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को पोषण देते हैं.

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

  1. वेट लॉस जर्नी पर चल रहे लोग
  2. जिम जाने वाले और फिटनेस एंथुजियास्ट
  3. बच्चे, जिन्हें हेल्दी स्नैक देना चाहते हैं
  4. ऑफिस में काम करने वाले लोग, जिन्हें शाम की भूख में कुछ हेल्दी चाहिए

किन बातों का रखें ध्यान?

प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल अपनी जरूरत और डाइट के अनुसार करें.
जरूरत से ज्यादा सेवन करने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है.
यदि किसी बीज या नट्स से एलर्जी है तो सामग्री को बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना मैदा और ब्रेड के बनाएं 23 ग्राम प्रोटीन वाली टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट सैंडविच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugar Free Dessert Recipe, Chocolate Bites, Weight Loss Sweets, High Protein Vegetarian Meal, Chocolate Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com