विज्ञापन

LIVE त्रिपुरा चुनाव परिणाम 2024

About त्रिपुरा Lok Sabha Election Results

त्रिपुरा में दो लोकसभा सीटें हैं और यहां भी आम चुनाव 2024 की लड़ाई सभी पार्टियों के लिए खास मानी जा रही है. त्रिपुरा चुनाव 2024 (Tripura elections 2024) के लिए 19 और 26 अप्रैल को मतदान हुआ.

देश के उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित त्रिपुरा अपने जनजातीय इतिहास के लिए जाना जाता है. 10491 वर्ग किमी में फैला त्रिपुरा भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है. इसके उत्तर-पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है तो पूर्व में असम और मिजोरम राज्य हैं. त्रिपुरा की जनसंख्या 36,73,917 है. इस राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ. इतिहास पर नजर डालें तो इसकी स्थापना 14वीं शताब्दी में माणिक्य नामक आदिवासी नेता ने की थी, जो हिंदू धर्म को मानते थे. 1808 में ब्रिटिश शासन ने इस पर कब्जा किया तो 1956 में यह भारतीय गणराज्य में शामिल हुआ. राज्य में विधानसभा की 60 सीटें हैं तो राज्यसभा की एक और लोकसभा की दो सीटें हैं. त्रिपुरा में एक सदनीय व्यवस्था है.

त्रिपुरा का अपना पुराना इतिहास है. यह अपनी जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है. महाभारत और पुराणों में भी त्रिपुरा का जिक्र मिलता है.आजादी के बाद भारतीय गणराज्य में विलय होने के पूर्व त्रिपुरा में राजशाही व्यवस्था थी. पहले उदयपुर इसकी राजधानी थी, बाद में 18 वीं सदी में राजधानी को पुराने अगरतला स्थानांतरित किया गया और फिर 19वीं सदी में नए अगरतला को राजधानी बनाया गया. वर्ष 1971 में त्रिपुरा में उस वक्त संकट छाया, जब बांग्लादेश के निर्माण के बाद यहां सशस्त्र संघर्ष छिड़ गया. यह संघर्ष बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ हुआ.

एक नजर में
कुल वोटर - राज्य में कुल वोटर 2598290 हैं. 

कुल जिले- त्रिपुरा में पहले केवल चार जिले थे. ये जिले थे धलाई, पश्चिम त्रिपुरा, उत्तर त्रिपुरा और दक्षिण त्रिपुरा. बाद में इनसे चार और जिले बनाए गए. इस प्रकार त्रिपुरा में अब कुल आठ जिले हैं. त्रिपुरा में हिंदुओं की आबादी करीब 84 प्रतिशत है. बांग्ला यहां की मुख्य भाषा है. दुर्गापूजा प्रमुख त्योहार. 

प्रमुख पर्यटन स्थल- त्रिपुर सुंदरी मंदिर, नीरमहल, अगरतला, कमल सागर, सेफाजाला, नील महल, उदयपुर, पिलक, महामुनि

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;