विज्ञापन

LIVE मेघालय चुनाव परिणाम 2024

About मेघालय Lok Sabha Election Results

मेघालय (Meghalaya Lok Sabha Election Results 2024) भारत का पूर्वोतर राज्य है. मेघालय (Meghalaya) 22430 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह और सिलहट बंग्लादेशी विभागों से लगता है. पश्चिमी छोर रंगपुर बांग्लादेशी भाग और उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है. राज्य की राजधानी शिलांग (Shillong) है. मेघालय पहले असम (Assam) राज्य का ही भाग था. 1972 में असम के खासी, गारो और जयन्तिया पर्वतीय जिलों को काटकर नया राज्य मेघालय (Meghalaya) बनाया गया था. मेघालय की आधिकारिक भाषा (Meghalaya‘s official Language ) अंग्रेजी है. इसके अलावा मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में खासी, गारो,  प्नार, बियाट, हजोंग और बांग्ला आती हैं. इन भाषाओं के अलावा मेघालय में हिंदी भी बोली जाती है. हिंदी भाषी लोग मुख्यत: शिलांग में रहते हैं.

मेघालय में लोकसभा की 2 सीटें हैं, जिनके नाम शिलॉन्‍ग (Shillong)  और तुरा (Tura) हैं. ये दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) के लिए आरक्षित है.

साल 2011 की जनगणना के अनुसार मेघालय की कुल आबादी 2,966,889 है. जहां पुरुषों की संख्या 1,491,832 और महिलाओं की संख्या 1,475,057 है. वहीं लिंगानुपात की बात करें तो यहां 989 है. यानी की 1000 पुरुषों पर 989 महिलाएं. बात अगर मेघायल के मतदाताओं की करें तो यहां मतदाताओं की संख्या 1892716 है. जिनमें पुरुष 9,36,578 और 9,56,136 महिला वोटर्स शामिल हैं. इसके अलावा राज्य में थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 2 है.

मेघालय के अधिकांश भाग में जनजातीय लोग रहते हैं. इनमें खासी समुदाय सबसे बड़ा समूह 34 फीसदी है. इसके बाद गारो 30 फीसदी और जयन्तिया 18.5 प्रतिशत आते हैं. मेघालय राज्य ईसाई बहुल इलाका माना जाता है. राजनीतिक अस्थिरता और अवैध अप्रवासन यहां के मुख्य मुद्दे हैं. मेघालय में दर्जनों राजनीतिक और नागरिक समूह बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाम लगाने की मांग करती रही हैं. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी राज्य की जनता परेशान है. राज्य की स्थापना के बाद से यहां करीब दो दर्जन सरकारें बन चुकी है जिनका औसत कार्यकाल 18 महीने से भी कम है.

मेघालय (Meghalaya) के कुल मतदाता

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

पुरुष मतदाता (Male Voters) : 936578

महिला मतदाता (Female Voters): 956136

थर्ड जेंडर वोटर (Third Gender Voters): 2

कुल मतदाता (Total Voters) : 1892716 

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;