विज्ञापन

पति से टूटा रिश्ता तो सपना चौधरी ने मिटाई मोहब्बत की आखिरी निशानी, हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू

हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है. कुछ रिश्ते जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं, तो कुछ वक्त के साथ बदल जाते हैं. ऐसे में कई बार लोग पुरानी यादों और उनसे जुड़ी निशानियों को भी पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला करते हैं.

पति से टूटा रिश्ता तो सपना चौधरी ने मिटाई मोहब्बत की आखिरी निशानी, हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू
पति से टूटा रिश्ता तो सपना चौधरी ने मिटाई मोहब्बत की आखिरी निशानी
NDTV

हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है. कुछ रिश्ते जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं, तो कुछ वक्त के साथ बदल जाते हैं. ऐसे में कई बार लोग पुरानी यादों और उनसे जुड़ी निशानियों को भी पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला करते हैं. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल करने की पुष्टि के कुछ दिनों बाद अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना अपनी कलाई से पति के नाम का टैटू हटवाती नजर आ रही हैं.

कलाई से हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू

सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह लेजर ट्रीटमेंट के जरिए अपनी कलाई पर बने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवाती दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो रिधि सिक्का नाम के एक लग्जरी सैलून और परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

सपना का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब उन्होंने हाल ही में वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात स्वीकार की थी. हालांकि, टैटू हटवाने के पीछे की वजह को लेकर उन्होंने इस वीडियो के संदर्भ में कोई नया बयान नहीं दिया है. लेकिन मेकअप आर्टिस्ट ने सपना चौधरी के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है. 

दिलचस्प बात यह है कि तलाक की खबरों से पहले भी सपना अपने टैटू को लेकर बात कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान टैटू को मेकअप से छिपाने में काफी समय लगता है. वह आगे फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में ज्यादा काम करना चाहती हैं, इसलिए टैटू हटवाना उन्हें बेहतर विकल्प लगा.

2020 में हुई थी दोनों की शादी

सपना ने एनएमएफ न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते और अलग होने के फैसले पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उनके और वीर के रिश्ते में क्या हुआ, यह सिर्फ वे दोनों ही जानते हैं. जब तक सब ठीक था, वे साथ थे, लेकिन जब चीजें ठीक नहीं रहीं तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

सपना ने यह भी कहा कि शादी दो लोगों का रिश्ता है. ऐसे में किसी तीसरे व्यक्ति को उनके निजी मामले में अपनी राय नहीं देनी चाहिए. उन्होंने प्यार को लेकर भी अपनी सोच साझा की थी और कहा था कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि भावनाओं और आत्मा से जुड़ा होता है.

सपना चौधरी और वीर साहू ने जनवरी 2020 में एक निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी को काफी समय तक सार्वजनिक नहीं किया था. पहले बच्चे के जन्म के बाद उनकी शादी की खबर सामने आई थी. इस कपल के दो बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें | सपना चौधरी-रेणुका पंवार के बहू वर्सेज छोरी सॉन्ग का धमाल, डांसिंग क्वीन और सिंगिंग सेंसेशन की जोरदार टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Divorce, Veer Sahu, Sapna Choudhary Instagram, Sapna Choudhary Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com