विज्ञापन
2 hours ago

India vs New Zealand LIVE Score:  क्राइस्टचर्च में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी. इसको लेकर बातें शुरू हो गई है.  क्राइस्टचर्च की पिच बिल्कुल हरी-भरी है, ऐसे में उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सही प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरने की रणनीति बना ली है. खासकर तेज गेंदबाजों का कैसे इस्तेमाल किया जाए. इसको लेकर रणनीति बन गई होगी.  इसके अलावा क्राइस्टचर्च की हरियाली पिच भारतीय बल्लेबाज किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे यह देखना दिलचस्प रहने वाला है. बता दें कि क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर अबतक कुल 15 टेस्ट खेले गए हैं जिसमें 13 टेस्ट में मैच का परिणाम निकला है और केवल 2 टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को 15 में से केवल 4 टेस्ट मैच में ही जीत मिली है. ऐसे में आज टॉस भी काफी अहम होने वाला है. यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 9 टेस्ट मैचों में जीत मिली है. (LIVE SCORECARD)

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट आज, India में फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनूर पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा, "जब से वह भारतीय टीम से जुड़े हैं, उनकी गति और उछाल को लेकर काफी उत्साह है.मुझे लगता है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो यहां की परिस्थितियों के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठेंगे.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित-11

यशस्वी जायसवाल, केएळ राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमंराह, गुरनूर बरार/ प्रसिद्ध कृष्णा

India vs New Zealand LIVE Score Updates:

यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-4, सहवाग-गावस्कर ओपनर, ODI की ऑल टाइम प्लेइंग -11

India vs New Zealand Live Updates: टेस्ट मैच का रोमांच होगा चरम पर

India vs New Zealand Live Updates: सुबह 3 बजे टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला टेस्ट मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. टॉस भारत के समय के अनुसार सुबह 3 बजे होगा और लाइव एक्शन 3:30 से शुरू होगा. 

IND vs NZ Live Score: क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. भारतीय टीम को हर हाल में यह टेस्ट मैच जीतना होगा. पहला टेस्ट मैच ड्रा होने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए अब भारत को अपने बाकी सभी टेस्ट मैच जीतने होंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com