विज्ञापन

LIVE उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम 2024

About उत्तर प्रदेश Lok Sabha Election Results

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Lok Sabha election Results 2024) देश का ऐसा राज्य है, जो समूची राजनीति को प्रभावित करता है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं. 2014 के बाद 2019 में भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने शानदार जीत हासिल की थी. बीजेपी फिर इतिहास रचना चाहती है.

उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है. 24 जनवरी, 1950 को अस्तित्व में आए इस राज्य की राजधानी लखनऊ है और हाईकोर्ट प्रयागराज में है. संसद ने 9 नवम्बर, 2000 में उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी पहाड़ी भाग को अलग करके उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया. उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाला है. यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. उत्तर प्रदेश में 18 संभाग हैं और 75 जिले हैं. साढ़े तीन सौ तहसीलों वाले इस प्रदेश में 56 विश्वविद्यालय हैं.

प्रदेश के प्रमुख शहरों में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, कानपुर, झांसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़, बहराइच, देवरिया बांदा, हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर,सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, नोएडा, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर तथा श्रावस्ती शामिल हैं. राज्य के उत्तर में उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं. राज्य की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल है.

उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 24 करोड़ है. दुनिया के केवल पांच देश चीन, भारत, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील ऐसे राष्ट्र हैं जिनकी जनसंख्या उत्तरप्रदेश की जनसंख्या से अधिक है. प्रदेश में 14.5 करोड़ मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता 7.7 करोड़, महिला मतदाता 6.3 करोड़ और थर्ड जेंडर मतदाता 6,983 शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों में राष्ट्रीय पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), भारतीय साम्यवादी पार्टी (सीपीआई-एम) शामिल हैं. राज्य स्तरीय पार्टियां समाजवादी पार्टी (एसपी) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) हैं. इसके अलावा इस प्रदेश में कई छोटे क्षेत्रीय दल भी हैं.

यूपी में लोकसभा सदस्यों की संख्या 80 और राज्यसभा सदस्यों की संख्या 31 है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से  63 सामान्य वर्ग की और 17 आरक्षित वर्गों के लिए हैं. यहां की विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 और विधान परिषद सदस्यों की संख्या 100 है.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;