विज्ञापन

LIVE छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2024

About छत्तीसगढ़ Lok Sabha Election Results

साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Lok Sabha election Results 2024) एक नए राज्य के रूप में उभरा. चुनावी जंग की बात की जाए तो इस राज्य में कई क्षेत्रीय दल हैं, लेकिन शुरू से यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh elections 2024) की बात की जाए तो यह राज्य पहले मध्य प्रदेश का हिस्सा था, जहां 36 गढ़ थे. बता दें कि छत्तीसगढ़ शुरू से ही विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा है. यहां पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है, प्राचीन मंदिरों के अवशेष इस बात की गवाही देते नजर आते हैं. यह राज्य खनिज संपदाओं से भरा हुआ है.

बिजली और इस्पात के लिहाज से बहुत समृद्ध राज्य है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में कुल स्टील उत्पादन का यहां पर 15 प्रतिशत उत्पादन होता है. तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में गिनती होती है.

राज्य की जनसंख्या करीब 55,45,198 है. सूबे का क्षेत्रफल 1,35,192 वर्ग किमी है. कुल 27 जिले हैं. राजभाषा के रूप में छत्तीसगढ़ी को मान्यता मिली हुई है. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं तो राज्यसभा की पांच सीटें हैं. वहीं लोकसभा की 11 सीटें हैं. राज्य में हाईकोर्ट के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय है. जब छत्तीसगढ़ बना था तो शुरुआत में 16 जिले थे, बाद में दो और जिले नारायणपुर और बीजापुर जोड़े गए. 15 अगस्त, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नौ और जिलों की घोषणा की. इस प्रकार अब 27 जिले हैं. 1 नवंबर, 2000 को अटल विहारी वाजपेयी की तत्कालीन केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के गठन को मंजूरी दी थी. 

एक नजर में छत्तीसगढ़
जिले- कवर्धा जिला,  कांकेर (उत्तर बस्तर), कोरबा जिला,  कोरिया जिला, जशपुर जिला, जांजगीर-चम्पा जिला, दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर),  दुर्ग जिला, धमतरी जिला, बिलासपुर जिला,  बस्तर जिला, महासमुन्द जिला, राजनांदगांव जिला, रायगढ जिला, रायपुर जिला, सरगुजा जिला, नारायणपुर जिला, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद जिला, बलोदाबाज़ार, बलरामपुर, गरियाबंद, सूरजपुर, कोंडागांव जिला, मुंगेली, सुकमा

लोकसभा सीटें- कोरबा, कांकेर, जांजगीर-चंपा, दुर्ग लोकसभा, बस्तर, बिलासपुर, महासमुन्द, राजनन्दगांव, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा लोकसभा क्षेत्र.

कब होगा मतदान: राज्य की कुल 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान हुआ.

मतदाता- राज्य में कुल 1,89,16,285 मतदाता हैं, जिनमें 94,77,113 पुरूष और 94,38,463 महिला मतदाता हैं। इनमें से तृतीय लिंग के 709 मतदाता हैं।

क्षेत्रीय दल- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोगंपा), छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (छमुमो) और छत्तीसगढ़ समाज पार्टी (छसपा)

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;