विज्ञापन

LIVE गोवा चुनाव परिणाम 2024

About गोवा Lok Sabha Election Results

भारत के पश्चिमी हिस्से में बसा एक छोटा-सा राज्य गोवा हमेशा से पर्यटकों की पसंद रहा है. यहां की बीच लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं. गोवा (Goa Lok Sabha Election Results 2024) उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व और दक्षिण में कर्नाटक से जबकि पश्चिम में अरब सागर से जुड़ा हुआ है. आपको जानकारी हैरानी होगी कि गोवा (Goa elections 2024) क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे छोटा राज्य है. गोवा की राजधानी पणजी है. वहीं गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्को डी गामा है. गोवा पर पहले पुर्तगाल का शासन हुआ करता था. लेकिन वर्ष 1961 से यह भारत के साथ ही है. गोवा अब देश का एक बड़ा टूरिस्‍ट स्‍पॉट भी है. यहां का कुल क्षेत्रफल 1429 वर्ग किलोमीटर है. नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा, यहां के दो जिले हैं. पणजी गोवा में एक मात्र नगर निगम है. जबकि यहां कुल 13 नगर परिषद हैं. वहीं गोवा में कुल 334 गांव भी हैं.

बता दें कि गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं. जबकि यहां विधानसभा की कुल 40 सीटें है. 

गोवा में दो सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस है. जबकि इनके अलावा यूनाइटेड गोआन्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी भी यहां की मुख्य राजनीतिक दल हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार गोवा की कुल आबादी 1,731,031 है. गोवा देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां की 62.17 फीसदी आबादी शहरी इलाकों में रहती है. गोवा का लिंगानुपात 1000 पुरुष पर 973 महिलाओं का है.

गोवा में सबसे ज्यादा कोंकणी (66.11फीसदी) बोली जाती है. इसके अलावा मराठी 10.89 फीसदी, हिंदी 10.29 फीसदी, कन्नड़ 4.66 फीसदी और उर्दू 2.83 फीसदी बोली जाती है. 2011 की जनगणना के अनुसार गोवा में रहने वाली कुल आबादी में से 66.1 फीसदी लोग हिंदू हैं, 25.1 फीसदी लोग ईसाई हैं, 8.3 फीसदी लोग मुस्लिम हैं. जबकि 0.1 फीसदी से भी कम की आबादी सिख, बुद्ध और जैन धर्म को मानने वालों की है.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;