विज्ञापन

About कर्नाटक Lok Sabha Election Results

दक्षिण भारत का अहम राज्य कर्नाटक (Karnataka Lok Sabha Election Results 2024) राजनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण है. पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था, लेकिन 1973 में इसका नाम बदलकर कर्नाटक (Karnatka elections 2024) कर दिया गया. राज्य की सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोवा (Goa), उत्तर में महाराष्ट्र (Maharashtra), पूर्व में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), दक्षिण पूर्व में तमिलनाडु (Tamilnadu) और दक्षिण में केरल (Kerala) से लगती है. राज्य 191,791 किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है. 30 जिलों के साथ यह राज्य 8वां सबसे बड़ा राज्य है. कर्नाटक की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा (Karnataka Official Language) कन्नड़ (Kannada) है. 2011 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक (Karnataka) की जनसंख्या करीब 6 करोड़ 11 लाख है. 2001 में यह संख्या करीब 5 करोड़ 29 लाख थी. कर्नाटक की राजनीतिक उठा-पटक की बात करें तो यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रहती है और इसी कारण कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2024 रोमांचक है. कर्नाटक चुनाव 2024 में दोनों ही पार्टियां अपनी साख की लड़ाई लड़ रही हैं.

कर्नाटक में 61.33 प्रतिशत आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है. वहीं बात करें राज्य की साक्षरता  दर की तो आपको बता दें कि कर्नाटक की साक्षरता दर (Literacy Rate in Karnataka) 75.27 प्रतिशत है. अब बात करते हैं कर्नाटक के जातीय समीकरण की. कर्नाटक की पूरी राजनीतिक लड़ाई ही जाति के आधार पर लड़ी जाती है. यहां पर मुख्यत: लिंगायत (Lingayat) और वोक्कालिगा (Vokkaliga) समुदाय के बीच राजनीतिक खीचतान देखने को मिलती है. इसके अलावा एक अहम धड़ा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है जिन्हें कुरुबा समुदाय कहा जाता है. इसी समुदाय से आते हैं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है. राज्य में इनकी कुल आबादी करीब 17 प्रतिशत है. इसके अलावा वोक्कालिगा समुदाय की आबादी 11 फीसदी बताई जाती है.  वहीं बात करें दलित समुदाय की, तो वह भी कर्नाटक में काफी अहम भूमिका निभाते हैं. राज्य में दलित समुदाय की आबादी करीब 19 फीसदी है. मुस्लिम 16  प्रतिशत, ओबीसी 16 फीसदी और अन्य जातियां 21 फीसदी हैं.

कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें (Karnataka Lok Sabha Seats) हैं. जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं. वहीं बात करें विधानसभा सीटों की, तो आपको बता दें कि यहां 225 विधानसभा सीटें हैं.  

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

राज्य में कुल 5,03,07,182 मतदाता हैं. इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 25455117 और महिला मतदाताओं की संख्या 24852065 है.

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;