विज्ञापन

Margashirsha Month 2026: आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानें इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

आज से मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत हो गई है. कार्तिक के बाद आने वाला ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय माना जाता है. साथ ही इस माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से माना जाता है.

Margashirsha Month 2026: आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानें इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
मार्गशीर्ष माह 2026 व्रत-त्योहार की लिस्ट
Photo Credit: NDTV

Margashirsha Month 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. इस साल ये माह आज 25 नवंबर से शुरू हो रहा है. कार्तिक के बाद आने वाला ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय माना जाता है. भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि महीनों में मार्गशीर्ष महीना मैं स्‍वयं हूं. इसलिए इस माह का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से सुख-समृद्धि, शांति और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. खासकर मार्गशीर्ष के गुरुवार भगवान विष्णु के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

मार्गशीर्ष माह का महत्व

मार्गशीर्ष माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से माना जाता है. इस दौरान पड़ने वाली पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से जुड़ी होती है, इसलिए इस महीने का नाम मार्गशीर्ष पड़ा. धार्मिक दृष्टि से ये महीना भक्ति, पवित्रता और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है. इस माह में श्रद्धालु तुलसी पूजा, मां लक्ष्मी की आराधना और प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं. माना जाता है कि इससे जीवन में सफलता, सौभाग्य और सकारात्मकता आती है. इसके अलावा पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.

मार्गशीर्ष माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

  • 25 नवंबर 2026, बुधवार: रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
  • 27 नवंबर 2026, शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
  • 30 नवंबर 2026, सोमवार: झंडा दिवस
  • 1 दिसंबर 2026, मंगलवार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
  • 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी
  • 5 दिसंबर 2026, शनिवार: योगेश्वर द्वादशी
  • 6 दिसंबर 2026, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
  • 7 दिसंबर 2026, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
  • 8 दिसंबर 2026, मंगलवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 10 दिसंबर 2026, गुरुवार: चंद्र दर्शन
  • 13 दिसंबर 2026, रविवार: कृच्छ्र चतुर्थी
  • 14 दिसंबर 2026, सोमवार: विवाह पंचमी
  • 15 दिसंबर 2026, मंगलवार: सुब्रह्मण्य षष्ठी, स्कंद षष्ठी
  • 16 दिसंबर 2026, बुधवार: धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
  • 17 दिसंबर 2026, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी
  • 20 दिसंबर 2026, रविवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
  • 21 दिसंबर 2026, सोमवार: मत्स्य द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
  • 22 दिसंबर 2026, मंगलवार: हनुमान जयंती (कन्नड़)
  • 23 दिसंबर 2026, बुधवार: दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा

यह भी पढ़ें: घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण

यह भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com