विज्ञापन

LIVE मिज़ोरम चुनाव परिणाम 2024

About मिज़ोरम Lok Sabha Election Results

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में शुमार मिजोरम (Mizoram Lok Sabha Election Results 2024) पर्वतीय प्रदेश है. आईजोल (Aizawl), मिजोरम की राजधानी है. 2011 की जनणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 10.97 लाख है. साल 2001 की जनगणना में यह संख्या 8 लाख 89 हजार थी. मिजोरम (Mizoram) में 555,339 पुरुष और 541,867 महिलाएं निवास करती हैं. मिजोरम (Mizoram Elections 2019) को पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है, यहां की 80 फीसदी जनता खेती पर निर्भर करती है. बात करें राज्य की साक्षरता दर की तो आपको बता दें कि मिजोरम की साक्षरता दर 91.33 प्रतिशत है. यहां न सिर्फ पुरुषों की साक्षरता दर (Literacy Rate in Mizoram) 93.35 प्रतिशत है बल्कि महिलाओं की साक्षरता भी 89.27 प्रतिशत है. जोकि कई समृद्ध राज्यों से कई ज्यादा है. मिजोरम का लिंगानुपात (Sex Ratio Mizoram) 976 है. यानी कि एक हजार पुरुषों पर 976 महिलाएं हैं.

मिजोरम (Mizoram) साल 1987 को भारत का 23वां राज्य बना. साल 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक जिला हुआ करता था. 1942 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिज़ोरम को केंद्रशासित राज्य बनाया गया था. साल 1986 में भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ़्रंट के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके बाद 20 फरवरी, 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया. मिजोरम  (Mizoram) में कुल आठ जिले हैं. यहां की राजभाषा मिजो (Official Language of Mizoram) है. इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी भी मिजोरम में बोली जाती है. मिजोरम में ब्रिटिश मिशनरियों को अच्छा खासा प्रभाव रहा है जिसकी वजह से यहां सबसे ज्यादा ईसाई धर्म के लोग हैं.

मिजोरम में एक लोकसभा सीट है. जबकि विधानसभा में यहां 40 सीटें हैं. मिजोरम में पुरुष मतदाताओं की संख्या 381991, जबकि महिला मतदाता 402408 है. कुल वोटर्स की संख्या 784405 है.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;