विज्ञापन

LIVE हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम 2024

About हिमाचल प्रदेश Lok Sabha Election Results

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी जंग मुख्यतः बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश चुनाव 2024 के लिए राज्य की 4 सीटों पर मतदान अंतिम चरण में 1 जून को हुआ. उत्तर भारत में बसे राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024) की राजधानी शिमला है. इस राज्य को राजनीतिक तौर पर कई मायनों में अहम माना जाता है, क्योंकि इसकी सीमाएं कई राज्यों से सटी हुई हैं. इसके उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड और पूर्व में बॉर्डर तिब्बत से लगता है. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Elections 2024) का कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश से भी लगा हुआ है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं, जिन्हें तीन डिविजन में बांटा गया है. ये डिविजन हैं शिमला, कांगडा और मंडी. वहीं जिलों को 68 सब-डिविजन, 78 ब्लॉक और कुल 145 तहसील में बांटा गया है. हिमाचल प्रदेश में कुल 3226 ग्राम पंचायत हैं. जबकि 20 हजार से ज्यादा गांव हैं.

2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 6,864,602 है. इनमें 3,481,873 पुरुष और 3.382,729 महिलाएं हैं. राज्य का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुष पर 972 महिलाएं हैं. 

हिमाचल प्रदेश में खासतौर पर हिंदी बोली जाती है. जनगणना के अनुसार राज्य में हिंदी बोलने वालों की संख्या 89.01 फीसदी है, जबकि पंजाबी बोलने वालों की संख्या 5.99 फीसदी है, 1.16 फीसदी लोग नेपाली भाषा  बोलते हैं जबकि 1.06 फीसदी लोग किन्नौरी बोलते हैं. 

हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं की संख्या दूसरे धर्मों को मानने वालों से ज्यादा है. राज्य की 95 फीसदी से ज्यादा की आबादी हिंदू धर्म को मानती है.

हिमाचल प्रदेश कुल 55,673 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. राज्य की आबादी 6,864,602 है. यहां रहने वाले एससी लोगों की संख्या 1,729,252 है जबकि एसटी लोगों की संख्या 392,126 है.

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं. इनमें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल हैं. जबकि विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता है.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;