विज्ञापन

IPS मेविश टाक को योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिता अब्दुल करीम को क्‍यों सुनने पड़े ताने?

IPS mavis Tak Transfer: सोनभद्र की पहली महिला एएसपी रहीं आईपीएस मेविश टाक का तबादला लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर हुआ है. राजस्थान के साधारण परिवार से आने वाली मेविश ने सामाजिक तानों और असफलताओं को पीछे छोड़ बिना कोचिंग यूपीएससी में सफलता हासिल की.

IPS मेविश टाक को योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिता अब्दुल करीम को क्‍यों सुनने पड़े ताने?
ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

IPS mavis Tak Transfer: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की चर्चित अधिकारी मेविश टाक एक बार फिर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें राजधानी लखनऊ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उत्तर प्रदेश कैडर की 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री मेविश टाक का अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के पद से तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है. दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं. 25 नवंबर और 27 नवंबर को यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए. योगी सरकार ने लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों एवं पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं. तबादला सूची में आईपीएस मेविश टाक का नाम भी शामिल है.  

यह भी पढ़ें | IPS कुहू गर्ग की शादी, इंटरनेशनल फोटोग्राफर भी आए, बेटी को दुल्‍हन बनता देख भावुक हुए प‍िता

ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

मेविश टाक की सक्सेस स्टोरी

आईपीएस अधिकारी मेविश टाक की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. वह मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले की रहने वाली हैं. वर्तमान में उनका परिवार मुंबई में रहता है. मेविश टाक को सोनभद्र की पहली महिला एएसपी बनने का गौरव भी हासिल है. एक समय ऐसा था जब बेटी को पढ़ाने के लिए उनके पिता को समाज के लोगों के ताने सुनने पड़ते थे. पिता अब्दुल करीम टाक बॉम्बे हाईकोर्ट में अनुवादक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. 

यह भी पढ़ें | IAS पल्लवी मिश्रा ने बैचमेट IAS आदित्य शर्मा से की शादी, IPS भाई से प्रेरित होकर पास की UPSC

ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

मेविश टाक का इंटरव्यू

मेविश टाक राजस्थान के ऐसे मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं, जिसमें सरकारी नौकरी हासिल करने वाली वह पहली महिला हैं. पूर्व में मेविश टाक ने एनडीटीवी के सोनभद्र संवाददाता अश्विनी सिंह से बातचीत में अपने परिवार, सामाजिक तानों और यूपीएससी तक के सफर से जुड़ी कई बातें साझा की थीं. उन्होंने बताया था कि उनके पिता अब्दुल करीम टाक के लिए अपनी तीनों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाना आसान नहीं था.  

यह भी पढ़ें | हरियाणा की IPS बेटी नीतू कादयान अब नोएडा में ADCP, वाराणसी से 'लेडी सिंघम' का तबादला

Latest and Breaking News on NDTV

लोग कहते थे, बेटियों को कौन-सा कलेक्टर-एसपी बना दोगे

उन्होंने बताया कि समाज और रिश्तेदारों की ओर से उनके पिता को बेटियों को अधिक पढ़ाने के लिए लगातार ताने सुनने पड़ते थे. लोग कहते थे, "बेटियों को इतना पढ़ा-लिखा रहे हो, इन्हें कौन-सा कलेक्टर-एसपी बना दोगे?" लेकिन अब्दुल करीम टाक ने समाज की बातों की परवाह किए बिना अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाई और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया. पिता के इसी विश्वास का परिणाम है कि आज उनकी बेटी मेविश टाक भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं.   

यह भी पढ़ें | 19 साल की प्रियंका प्रजापत रक्षा मंत्रालय में ऑड‍िटर बनीं, पहली बार गांव पहुंची, स्‍वागत को उमड़े लोग

ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

ips mavis tak transferred to lucknow adcp sonbhadra success story up police

मेविश टाक की यूपीएससी रैंक

बता दें कि मेविश टाक को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता मिली थी. शुरुआती दो प्रयासों में वह प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं. हालांकि, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 386वीं रैंक हासिल की और उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी बनीं.

बांदा और सोनभद्र में सेवाएं देने के बाद अब वह लखनऊ में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी. मेविश टाक ने मुंबई के न्यू कैंब्रिज स्कूल से 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) में स्नातक की डिग्री हासिल की. उन्होंने इंडियन फेडरेशन एंड लैंग्वेज पॉलिटिक्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया. खास बात यह है कि मेविश टाक ने बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें | दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार गांव पहुंची, जश्‍न में डूबे ग्रामीण, स्‍वागत को उमड़े लोग 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, Transfer, Indian Police Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com