विज्ञापन

LIVE पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2024

About पश्चिम बंगाल Lok Sabha Election Results

पश्चिम बंगाल (West Bengal Lok Sabha Election Result 2024) में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है. लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद इस तीसरे सबसे बड़े प्रदेश में 42 लोकसभा सीटें हैं. प्रदेश में जहां तृणमूल कांग्रेस की सत्ता है, वहीं इसका मुकाबला केंद्र में सत्तासीन बीजेपी से है. पश्चिम बंगाल में जहां चुनावी मुकाबड़ा कड़ा है वहीं इस बार यहां हिंसा की घटनाएं भी काफी हुई हैं. एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस राज्य में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं बीजेपी पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश में जुटी है. साहित्य, कला, संगीत और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध पश्चिम बंगाल इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024) में विकट राजनीतिक कशमकश के दौर से गुजर रहा है. यह वह दौर है, जब साढ़े तीन दशक तक शासन करने वाले वामपंथी दल हाशिये पर जा चुके हैं, और तृणमूल कांग्रेस जैसी राज्य की पार्टी व बीजेपी जैसा राष्ट्रीय दल मैदान में जम गए हैं.        

देश के पूर्वी भाग में स्थित पश्चिम बंगाल (West Bengal Elections) जहां सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है वहीं राजनीतिक रूप से भी मुखर रहा है. यही वह प्रदेश है जहां 'नक्सलवाद' जैसे शब्द का जन्म हुआ था. पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी आंदोलन ने देश पर बहुत प्रभाव डाला. इसके अलावा भारत में साम्यवादी विचारधारा का सूत्रपात भी बंगाल में हुआ. यहीं से वामपंथी दलों का उदय हुआ. देश का पहला दैनिक हिन्दी अखबार 'उद्दंत मार्तंड' बंगाल के प्रमुख शहर कोलकाता से निकला था. इससे पहले देश में पत्रकारिता की शुरुआत भी कोलकाता से 'हिकी गजट' नाम के अंग्रेजी समाचार पत्र से हुई थी.

आजादी के साथ 15 अगस्त, 1947 को पश्चिम बंगाल (West Bengal Lok Sabha Election Result 2024) राज्य बना. इसकी राजधानी कोलकाता है और इस राज्य में 23 जिले है. राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सरकार है. इससे पहले 1977 से यहां 35 साल तक वाम मोर्चे की सरकार थी.  

पश्चिम बंगाल की मुख्य भाषा बांग्ला है. बंगाल पर इस्लामी शासन 13वीं शताब्दी से प्रारंभ हुआ. यह राज्य सोलहवीं शताब्दी में मुगल शासन में व्यापार तथा उद्योग के एक समृद्ध केन्द्र के रूप में विकसित हुआ. पंद्रहवीं शताब्दी के अंत तक यहां यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18वीं शताब्दी के अंत तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण में आ गया था. ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय बनने के बाद भारत में ब्रिटिश साम्राज्य ने यहीं से पैर फैलाए. आजादी के बाद बंगाल, मुस्लिम बहुल पूर्व बंगाल तथा हिंदू बहुल पश्चिम बंगाल में विभाजित हुआ. पूर्व बंगाल बाद में भारत से अलग होकर बांग्लादेश बन गया.

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी हिस्से में है और इसका क्षेत्रफल 88,853 वर्ग किलोमीटर है. इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा तथा पश्चिम में बिहार व झारखंड राज्य हैं.

पश्चिम बंगाल (West Bengal Lok Sabha Election Result 2024) के उत्तरी हिस्से में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा है और दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है. पर्वत और समंदर के बीच फैले इस प्रदेश की भौगोलिक स्थिति में खासी विविधता दिखाई देती है. राज्य के उत्तरी छोर पर दार्जिलिंग के शिखर और हिमालय पर्वतमाला के हिस्से हैं. दक्षिण की ओर मैदानी भाग और इसके बाद गंगा का डेल्टा खत्म होता है. यहां गंगा और इसकी बंटी हुई धाराओं से बनीं भागीरथी तथा हुगली नदियां बहती हैं. सभी नदियां बंगाल की खाड़ी में समाहित होती हैं. इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में तीस्ता, महानंदा, तोरसा आदि नदियां भी बहती हैं. 

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बर्धमान, नदिया, पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग, झाड़ग्राम और पश्चिम बर्धमान जिले हैं.

पश्चिम बंगाल की संस्कृति के कारण इसकी विशिष्ट पहचान है. यहां नृत्य, संगीत तथा फिल्म निर्माण की दीर्घ परंपरा रही है. दुर्गापूजा यहां का व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाने वाला उत्सव है. मिठाईयों के लिए काफी प्रसिद्ध पश्चिम बंगाल में ही रसगुल्ले का आविष्कार हुआ था. पश्चिम बंगाल में साठ के दशक में एक साहित्यिक आंदोलन हुआ था जिसे 'भूखी पीढ़ी आंदोलन' कहा गया. यह आंदोलन भले की बांग्ला भाषाई साहित्य का था लेकिन इसकी ख्याति पूरे भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका और यूरोप तक फैली. 

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. इनमें से 30 सीटें सामान्य, 10 एससी और दो सीटें एसटी के लिए हैं. राज्य में कुल वोटर 69765010 हैं. इनमें पुरुष वोटर 3578552 और महिला वोटर 33978032 हैं. इसके अलावा 1426 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. राज्य की जनसंख्या 91276115 है और साक्षरता 76.3 प्रतिशत है.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;