विज्ञापन

LIVE तेलंगाना चुनाव परिणाम 2024

About तेलंगाना Lok Sabha Election Results

तेलंगाना (Telangana) में 13 मई को लोकसभा चुनाव (Telangana Lok Sabha Election Results 2024) के चौथे चरण में मतदान हुआ. दक्षिणी राज्य की 17 सीटों पर BRS, राज्य में सत्तासीन कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. 17 निर्वाचन क्षेत्रों में से तीन अनुसूचित जाति (एससी) और दो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. अलग राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त होने के बाद तेलंगाना का यह दूसरा लोकसभा चुनाव (Telangana Elections 2024) है. राज्य में कुल जनसंख्या 3,50,03,674 है.

तेलंगाना में 17 निर्वाचन क्षेत्र आदिलाबाद, भुवनगिरि, चेवेलला, हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, महबूबनगर, महबूबनगर, मलकजगिरी, मेदक, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, निजामाबाद, पेद्दापल्ले, सिकंदराबाद, वारंगल और ज़हीराबाद हैं.

नेशनल इलेक्शन प्लानर के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2,95,30,838 मतदाता हैं, जिनमें से 1,48,42,582 पुरुष हैं, 1,46,74,217 महिलाएं हैं और 2,089 ट्रांसजेंडर हैं. इसके अलावा कुल मतदाताओं में, 10,823 सर्विस वोटर और 1,127 विदेशों में रह रहे भारतीय वोटर हैं.

तेलंगाना देश का सबसे नया राज्य है जो आंध्र प्रदेश का विभाजन कर बनाया गया. इसकी स्थापना भारत के 29वें राज्‍य के रूप में 2 जून, 2014 को हुई थी. तेलंगाना को पृथक राज्य बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी और इसके लिए आंदोलन भी किए गए. साल 2009 में 29 नवंबर को के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में उनके राजनीतिक दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की और तेलंगाना प्रदेश के गठन की मांग की. इसको लेकर केंद्र सरकार पर बढ़ते दबाव के चलते 3 फरवरी, 2010 को पूर्व जस्टिस श्रीकृष्ण के नेतृत्व में पांच-सदस्यीय समिति गठित की गई. समिति ने 30 दिसंबर, 2010 को अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी. इसके बाद चुनावी दबाव के कारण आखिरकार 3 अक्टूबर, 2013 को तत्कालीन UPA सरकार ने अलग तेलंगाना राज्य के गठन को स्वीकृति दे दी. 5 दिसम्बर, 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाए गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. 18 फरवरी, 2014 को तेलंगाना बिल लोकसभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई. 2 जून, 2014 को तेलंगाना देश का 29वां प्रदेश बना दिया गया. के. चंद्रशेखर राव ने राज्य के पहले मुख्‍यमंत्री के रूप में  शपथ ग्रहण की थी.

निजाम की हैदराबाद रियासत का हिस्सा रहे आंध्र प्रदेश का एक हिस्सा तेलंगाना कहा जाता रहा है. इसमें आंध्र के कुल 23 जिलों में से 10 जिले आते थे. अक्टूबर 2016 में इस राज्य में मूल 10 जिलों को पुनर्गठन किया गया और 21 नए जिले बनाकर कुल जिलों की संख्या 31 कर दी गई. 17 फरवरी, 2019 को दो नए जिले बनाए गए. अब राज्य में कुल 33 जिले हैं. यह जिले अदिलाबाद, भद्राद्री कोठागुडम, हैदराबाद, जगित्याल, जनगांव, जयशंकर भूपलपल्ली, जोगुलाम्बा गद्वाल, कामारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, कोमाराम भीम, आसिफ़ाबाद, महबूबाबाद, महबूबनगर, मंचेरियल, मेडक, मेडचल, नगरकरनूल, नलगोंडा, निर्मल, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ली, राजन्ना सिरसिल्ला, रंगारेड्डी, संगारेड्डी, सिद्दिपेट, सूर्यापेट, विकाराबाद, वानपर्ति, वारंगल (ग्रामीण), वारंगल (शहरी) और यदाद्री भुवनगरी हैं. तेलंगाना राज्य के गठन के समय इसमें आंध्र प्रदेश की 294 में से 119 विधानसभा सीटें और 42 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें आईं.

राज्य का नामकरण तेलंगाना, तेलुगू और अंगाना शब्द को मिलाकर किया गया. इसका अर्थ है वह स्थान जहां तेलुगू भाषा बोली जाती है. हैदराबाद के शासक निजाम ने तेलंगाना शब्द का प्रयोग हैदराबाद रियासत में शामिल मराठी भाषी इलाकों से इस इलाके को अलग करने के लिए किया था.

तेलंगाना 114840 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यह देश का 12वां सबसे बड़ा राज्‍य है. तेलंगाना की अधिकारिक भाषा तेलुगू और उर्दू हैं.

तेलंगाना में करीब 84 फीसदी जनसंख्या हिन्दू, 12.4 प्रतिशत मुस्लिम और 3.2 प्रतिशत सिख, ईसाई और अन्य धर्म के लोग हैं. तेलंगाना में 76 प्रतिशत लोग तेलुगू भाषी हैं. राज्य में 12 प्रतिशत लोग उर्दू और 12 प्रतिशत लोग अन्य भाषाएं बोलते हैं. तेलंगाना की सीमाएं महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से सटी हुई हैं.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;