विज्ञापन

LIVE गुजरात चुनाव परिणाम 2024

About गुजरात Lok Sabha Election Results

2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. इसका श्रेय PM नरेंद्र मोदी को दिया गया और इसी कारण इस बार भी गुजरात लोकसभा चुनाव 2024 (Gujarat Lok Sabha Elections Results 2024) में भी सभी की निगाहें गुजरात पर टिकी हुई हैं.

4.47 करोड़ मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
गुजरात में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान हुआ. राज्य में कुल 4.47 करोड़ मतदाता हैं जिनमें पुरुषों की संख्या 2.33 करोड़ और महिलाओं की संख्या 2.14 करोड़ है. इसके अलावा गुजरात (Gujarat) में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुल 1054 ट्रांसजेंडर वोटर दर्ज हैं. इनमें से 769 ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार मतदान करेंगे. 

गुजरात : एक नजर में

महात्मा गांधी और सरदार पटेल के जन्म स्थान गुजरात (Gujarat History) को महापुरुषों की धरती भी कहा जाता है और यह देश के पश्चिमी भाग का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है. गुजरात के पश्चिम में पाकिस्तान का सिंध प्रांत स्थित है, उत्तर में राजस्थान, दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव जैसे केन्द्रशासित प्रदेश और पूर्व में मध्य प्रदेश हैं. गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और अहमदाबाद यहां का सबसे मुख्य शहर है. गुजरात का क्षेत्रफल लगभग 196,024 वर्ग किलोमीटर है. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल जनसंख्या 60,383,628 है. यहां की मुख्य भाषा गुजराती है.

ये हैं गुजरात की लोकसभा सीटें 

1 - खेड़ा, 2- आणंद, 3 - सुरेंद्रनगर, 4 - जामनगर, 5 - पोरबंदर, 6 - भरूच, 7 - गांधीनगर, 8 - अहमदाबाद पूर्व, 9 - अहमदाबाद पश्चिम, 10- राजकोट, 11- भावनगर, 12- कच्छ, 13- पांचमहल, 14- वडोदरा, 15 - मेहसाणा, 16 - अमरेली, 17- छोटा उदयपुर, 18 - सूरत, 19- नवसारी, 20- वलसाड, 21- बनासकांठा, 22- साबरकांठा, 23- पाटन, 24- जूनागढ़, 25 - दाहोद, 26 - बारडोली

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;