विज्ञापन

LIVE दिल्ली चुनाव परिणाम 2024

About दिल्ली Lok Sabha Election Results

देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 (Delhi Lok Sabha Election Results 2024) के लिए BJP और कांग्रेस-AAP गठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिला. दिल्ली (Delhi elections 2024) की सीमाएं हरियाणा, उत्तर प्रदेश से घिरी हुई हैं. वहीं आबादी की बात की जाए तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक दिल्ली की कुल आबादी 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा है. दिल्ली में कुल 9 जिले, 27 तहसील, 59 सेंसस टाउन और 300 गांव हैं.

दिल्ली में सात लोकसभा सीट और कुल 70 विधानसभा सीट हैं. मौजूदा समय में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन है और अरविंद केजरीवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं. 

दिल्ली में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं. दिल्ली की कुल आबादी में 81.68 फीसदी हिंदू हैं, जबकि 12.86 फीसदी मुसलमान, 3.40 फीसदी सिख, 0.99 फीसदी जैन. वोट के आधार पर अगर बात करें तो दिल्ली में जाट समुदाय के पास 10 फीसदी वोट है जबकि पंजाबियों के पास 9 फीसदी, वैश के पास आठ फीसदी और गुर्जर के पास सात फीसदी वोट है. दिल्ली में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं. हिंदी बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. इसके अलावा उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलगु, गुजराती, अग्रेजी, और सिंधी हैं.

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं. इनमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल हैं. बता दें कि 1951 - 1956 तक दिल्ली में सिर्फ तीन लोकसभा सीट होती थीं. इनमें दिल्ली सिटी, नई दिल्ली और बाहरी दिल्ली की सीटें शामिल थीं. इसके बाद 1956-1961 में दिल्ली में चार लोकसभा सीट हो गईं. इनमें नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली, चांदनी चौक और दिल्ली सदर की सीट शामिल थी. 1961-1966 में दिल्ली में लोकसभा की पांच सीटें थीं.

इनमें नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली, चांदनी चौक, दिल्ली सदर और करोल बाग की सीट थी. 1966-2008 तक दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें थीं. इनमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, बाहरी दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, चांदनी चौक, दिल्ली सदर और करोल बाग शामिल था.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;