विज्ञापन

About बिहार Lok Sabha Election Results

बिहार राष्ट्रीय राजनीति पर सीधा असर डालता है . बिहार में लोकसभा की (Bihar Lok Sabha Election Results 2024) कुल 40 सीटें हैं और सीटों के मामले में UP, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के बाद बिहार (Bihar Elections 2019) देश में चौथे नंबर पर आता है. दरअसल, बिहार लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में दो गठबंधनों के बीच मुख्य मुकाबला है. एक और बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन है और दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों का I.N.D.I.A. गठबंधन है.

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 34 अनारक्षित और छह सीटें आरक्षित हैं. इन सीटों में औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई सीट, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद शामिल हैं. बिहार में राज्यसभा की 16 सीटें हैं. बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या 243  और विधान परिषद की सदस्य संख्या 75 है.

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या करीब सात करोड़ (69738208) है. इसमें 36958241 पुरुष, 32777668 महिला और 2299 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. यहां की राजनीतिक पार्टियों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अलावा कांग्रेस, माकपा, भाकपा, भाकपा (माले) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) शामिल हैं. इसके अलावा कई क्षेत्रीय दल भी हैं.

बिहार के राजनीतिज्ञ हमेशा से भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. इस राज्य के अहम नेताओं में आरजेडी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव, लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव, जेडीयू के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार आदि प्रमुख हैं.

बिहार की जनसंख्या 103,804,637 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 54,185,347 और महिलाओं की संख्या 49,619,290 है. जनसंख्या की दृष्टि से बिहार भारत में तीसरे स्थान पर है. पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है. बिहार में हिंदू धर्म मानने वाले सबसे अधिक लगभग 82.77 फीसदी हैं. दूसरे स्थान पर इस्लाम धर्म मानने वाले लोग हैं जिनका प्रतिशत 17.04 है. बिहार की आबादी में ओबीसी 51 प्रतिशत और दलित व महादलित जनसंख्या लगभग 16 प्रतिशत है.

करीब 99200 वर्ग किलोमीटर में फैले देश के पूर्वी हिस्से के राज्य बिहार की राजधानी पटना है. बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड स्थित है. बिहार का इतिहास बहुत प्राचीन है. यहां ईसा से करीब 2000 साल पहले की सभ्यता के प्रमाण मिले हैं. छपरा से 11 किलोमीटर दूर स्थित सारण जिले का चिरांद यहां का सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल है जो कि 2000 ईसा पूर्व का है.

बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान 'विहार' शब्द से हुआ. विहार के स्थान पर इसका अपभ्रंश 'बिहार' प्रचलित हो गया. यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है. प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों के गढ़ रहे इस प्रदेश से सन 1936 में ओडिशा और 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग हो गया.

सन 1905 में बंगाल का विभाजन होने पर बिहार राज्य अस्तित्व में आया था. बाद में 1936 में ओडिशा इससे अलग कर दिया गया. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिहार के चंपारण के विद्रोह को, अंग्रेजों के खिलाफ बगावत फैलाने में महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक गिना जाता है. भारत छोड़ो आंदोलन में भी बिहार की गहन भूमिका रही.

बिहार में हिंदी, अंगिका, भोजपुरी, मगही, उर्दू और मैथिली प्रमुख भाषाएं हैं. यहां की संस्कृति मगध, अंग, मिथिला तथा वज्जी संस्कृतियों का मिश्रण है. नगरों तथा गांवों की संस्कृति में अधिक फर्क नहीं है. बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 9 प्रमंडल तथा 38 मंडल (जिला) हैं. बिहार में नगर निगमों की संख्या 12, नगर परिषदों की संख्या 49 और नगर पंचायतों की संख्या 80 है.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;