विज्ञापन
4 minutes ago

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज दोपहर सेवा तीर्थ में कैबिनेट की अहम बैठक होगी.हैदराबाद के GVK मॉल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत मॉल खाली कराया.अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' की छुट्टियों के बीच तूफान की वजह से 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई है.फ्रांस में एक बार फिर से छात्र सड़क पर उतर आए हैं. पेरिस की सड़कों पर प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का स्पेशल सत्र बुलाने का ऐलान किया है. 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्‍यसभा का सत्र बुलाया गया है, जो कि 3 दिसंबर तक चल सकता है.अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सत्र के दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल लाया जा सकता है. इन बिलों से 850 लोकसभा सीटों और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का रास्‍ता खुल जाएगा. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है. बता दें कि संसद के मानसून सत्र के तहत दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, इसके बाद सत्रावसान नहीं हुआ था.

कांग्रेस ने सरकार द्वारा दोनों सदनों की बैठक बुलाने के कदम को संविधान का अपमान करार देते हुए आरोप लगाया कि 'ऑपरेशन लोटस' के 105 दिन बाद संसद की विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें-क्या दो-तिहाई बहुमत को लेकर आश्वस्त है सरकार? समझिए विशेष सत्र से पहले लोकसभा का पूरा नंबर गेम

ये भी पढ़ें-कुवैत ड्रोन हमले में 2 इटालियन की मौत; अटैक के आरोपों पर ईरान का पलटवार, बोला- यह युद्ध भड़काने की साजिश

LIVE UPDATES HERE...


 

कुवैत ड्रोन हमले में दो इटालियन नागरिकों की मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप तेज

कुवैत में ड्रोन हमले में दो इटालियन नागरिकों की मौत के बाद ईरान और कुवैत के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. कुवैत ने हमले को 'ईरानी आक्रमण' करार दिया है, जबकि ईरान ने सभी आरोप खारिज करते हुए कहा है कि उसका घटना से कोई संबंध नहीं है और यह किसी बड़े संघर्ष को भड़काने की कोशिश हो सकती है.

भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले एक्टर सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सनकी' की शूटिंग के लिए भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की.
 

संसद के स्पेशल सत्र पर कांग्रेस का तंज

तमिलनाडु के कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने आगामी 3 दिवसीय संसद सत्र पर कहा कि यह परंपरा से हटकर है. आम तौर पर जब स्पीकर या राष्ट्रपति संसद को आमंत्रित करते हैं, तो वे कम से कम 2-3 सप्ताह का नोटिस देते हैं. यह संसद को बुलाने का एक नया तरीका है.

बिहार: CM सम्राट चौधरी संविधान गौरव दिवस समारोह में हुए शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना में संविधान गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए.

विपक्ष विरोध पक्ष की जगह अवरोध पक्ष बन गया- शाहनवाज हुसैन

पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि उन्होंने बहुत पते की बात कही कि नक्सल तो खत्म हो गया लेकिन दिमागी नक्सल है और दिमागी नक्सल तो संविधान और देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है. विपक्ष विरोध पक्ष की जगह अवरोध पक्ष बन गया है. देश के विकास में, देश की तरक्की में, देश के नाम में, काम में, संविधान में; हर चीज में अवरोध पैदा करना विपक्ष की आदत हो गई है. 

सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र

केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने की संभावनाओं के बीच मानसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से फिर बुलाने का ऐलान किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Special Session 2026, PM Modi, UP Election, Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com