विज्ञापन

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2024

About झारखंड Lok Sabha Election Results

झारखंड (Jharkhand Lok Sabha Election Results 2024) में लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस भी दौड़ में हैं. इनके अलावा राज्य में जेडीयू, राजद, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम जैसी बड़ी पार्टियां भी उम्मीदवार उतारती रही हैं.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटें हैं जिनमें राजमहल, दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खुंटी, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग शामिल हैं. वहीं राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. 

झारखंड वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर अलग राज्य बना था. झारखंड की सीमा उत्तर में बिहार से, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश से, पश्चिम में छत्तीसगढ़ से, दक्षिण में ओडिशा से और पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है.

झारखंड में खनिज संपदा की भरमार है. स्थिति यह है कि भारत के कुल खनिज संपदा का 40 फीसदी हिस्सा झारखंड में मिलता है. इसके बावजूद भी झारखंड की 39.1 फीसदी जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है. वहीं, पांच साल से कम उम्र के 19.6 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं. झारखंड में कुल 24 जिलें, 260 ब्लॉक और 32,620 गांव हैं.

झारखंड की कुल आबादी के 61.95 फीसदी हिस्से के लिए हिंदी आधिकारिक भाषा है. इसके अलावा अलग-अलग जातियां अपने स्थानीय भाषा का भी इस्तेमाल करती है. जिनमें मुख्य रूप से मैथिली, अंगिका, बंगाली, सदन, खोरथा जैसी भाषाएं शामिल हैं. 

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी का 67.8 फीसदी हिस्सा हिंदू धर्म को मानता है, 14.5 फीसदी मुस्लिम है, और 4.3 फीसदी आबादी ईसाई धर्म को मानती है.झारखंड की राजधानी रांची है. इसके अलावा जमेशदपुर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग बड़े शहर हैं.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;