विज्ञापन

LIVE सिक्किम चुनाव परिणाम 2024

About सिक्किम Lok Sabha Election Results

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम (Sikkim Lok Sabha Election Result 2024) में केवल एक लोकसभा सीट है. सिक्किम (Sikkim elections 2024) सबसे छोटे राज्यो में शुमार होता है, लेकिन इसका क्षेत्रफल गोवा से बड़ा है.

सिक्किम में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मात्र एक है. यहां राज्यसभा के लिए भी एक सीट है. विधानसभा की 32 सीटें हैं. सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सहित कुछ छोटे स्थानीय राजनीतिक दल हैं.हालांकि यहां बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल जैसे राष्ट्रीय दल भी सक्रिय हैं. सिक्किम में कुल 3,70,731 मतदाता हैं जिनमें 1,79,650 महिलाएं शामिल हैं.

सिक्किम की आबादी 5,40,493 है. इसमें पुरुषों की संख्या 2,88,217 और महिलाओं की संख्या 2,52,276 है. सिक्किम में जनसंख्या का घनत्व 76 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जो कि भारत में न्यूनतम है.

सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर का पर्वतीय राज्य है. यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से सटा हुआ है. पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है. यहां अंग्रेजी, गोरखा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएं हैं. हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं. गंगटोक प्रदेश की राजधानी तथा यहां का सबसे बड़ा शहर है. सिक्किम पहले नामग्याल राजतंत्र का एक स्वतंत्र राज्य था. प्रशासनिक समस्यायों के कारण और जनमत संग्रह के आधार पर सन 1975 में इसका भारत में विलय हो गया.

सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में सबसे कम है और इसका क्षेत्रफल सिर्फ गोवा से अधिक है. सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफी विविधतापूर्ण है. दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है. प्राकृतिक सुंदरता सहित कई विशेषताओं के कारण सिक्किम पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है.

सिक्किम में चार जनपद (जिला) हैं. चीन की सीमा से लगे होने के कारण यहां भारतीय सेना का बाहुल्य है. कई क्षेत्रों में प्रवेश निषेध है और लोगों को घूमने के लिए परमिट लेना पड़ता है. सिक्किम में कुल आठ कस्बे एवं नौ उप-विभाग हैं. यहां के चार जिले पूर्व सिक्किम, पश्चिम सिक्किम, उत्तरी सिक्किम एवं दक्षिणी सिक्किम हैं.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;