विज्ञापन

LIVE ओडिशा चुनाव परिणाम 2024

About ओडिशा Lok Sabha Election Results

ओडिशा (Odisha) पूर्वी भारत में सबसे दिलचस्प राज्यों में से एक हैं. उत्तर में ओडिशा (Odisha Lok Sabha Election Results 2024) की सीमा झारखंड (Jharkhand) से, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल (West Bengal) से, दक्षिण में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) से, और पश्चिम में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से सटी हुई है. 2011 की जनगणना के अनुसार ओडिशा की जनसंख्या करीब 4.2 करोड़ है, जो साल 2001 में 3.68 करोड़ थी. जिनमें 21,212,136 पुरुष और 20,762,082 महिलाएं शामिल हैं. ओडिशा (Odisha Elections 2024) 155,707 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. ज्यादातर आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है. 2011 की जनगणना के अनुसार 83.31 फीसदी जनता ग्रामीण इलाकों में रहती है, जबकि 16.69 प्रतिशत जनता शहरी इलाकों में वास करती है. बात करें राज्य की साक्षरता दर की, तो आपको बता दें कि ओडिशा की साक्षरता दर 72.87 फीसदी है. ओडिशा में लिंगानुपात 979 है. यहां की आधिकारिक भाषा (Official Language of Odisha) उड़िया है. ओडिशा के राजनीतिक अखाड़े की बात की जाए तो यहां नवीन पटनायक की बीजद का दबदबा कायम है, लेकिन बीते सालों में बीजेपी के बेहतरीन प्रदर्शन ने इस बार के ओडिशा लोकसभा चुनाव 2024 में मुकाबला कड़ा कर दिया है.

ओडिशा की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है. 80 फीसदी जनसंख्या खेती कामों में लगी हुई है. चूंकि यहां की भूमि अनुपजाऊ है यानी की साल में एक से ज्यादा फसल करने के अनुपयुक्त, लिहाजा राज्य के ज्यादातर किसान गैर कृषि कामों में सलंग्न रहते हैं. 30 जिले वाले ओडिशा में 21 लोकसभा सीटे हैं. नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) का नाम ओडिशा (Odisha) के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री बनने का कीर्तिमान है. 2024 में राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं. दोनो ही स्तर पर मुकाबला त्रिकोणीय (बीजद, बीजेपी और कांग्रेस के बीच) माना जा रहा है.

ओडिशा (Odisha Lok Sabha Seat) की लोकसभा सीटों में बारगढ़, सुंदरगढ़, संभलपुर, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, ढेंकनाल, बालांगीर, कालाहांडी, नबरंगपुर, कंधमाल, कटक, केंद्रापाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, भुवनेश्वर, अस्का, बेहरमपुर और कोरापुट शामिल हैं.

2019 के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 3,18,00,787 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 16337310 और महिलाओं की संख्या 15460545 है. जबकि 2932 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos

डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
;