विज्ञापन

IAS Transfer: उत्तराखंड में 10 अफसरों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा को मिले नए DM

उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं. शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 5 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. नैनीताल, अल्‍मोड़ा के ज‍िला कलेक्‍टर बदल गए हैं.

IAS Transfer: उत्तराखंड में 10 अफसरों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा को मिले नए DM
IAS Transfer Uttarakhand Deepti Singh Almora Anshul Singh Nainital new DM
  • उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं
  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की जगह IAS अधिकारी अंशुल सिंह को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है
  • दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, वे पहले निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में थीं

IAS Transfer Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इससे पहले भी राज्य में IAS, IPS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए थे. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तराखंड कैडर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इस बार पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. उत्तराखंड कैडर में आईएएस अधिकारियों के तबादलों में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है. नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को हटाकर उनकी जगह IAS अधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. ललित मोहन रयाल के पास जिलाधिकारी नैनीताल के साथ-साथ जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी था.

दीप्ति स‍िंह अब अल्‍मोड़ा ज‍िला कलेक्‍टर

वहीं दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. दीप्ति सिंह इससे पहले निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर कार्यरत थीं. दूसरी ओर, अंशुल सिंह को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी पद से हटाकर नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है. ललित मोहन रयाल को शासन में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व भी दिया गया है. वहीं IAS अधिकारी विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विनीत तोमर के पास प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल की जिम्मेदारी भी है.

निधि यादव को खेल विभाग की कमान

IAS अधिकारी निधि यादव को शासन में अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ-साथ निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले उनके पास अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का दायित्व था. PCS अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है. पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उनके पास अपर मेला अधिकारी, कुंभ मेला की जिम्मेदारी भी है. वहीं PCS अधिकारी वैभव गुप्ता से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें | उत्तराखंड में 12 IAS और 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी के SP बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ias Transfer, PCs, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com