राशिफल

जनवरी 20-फरवरी 18
जन्मदिन से खोजें

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है। आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा। धार्मिक और सामाजिक काम के पीछे धन खर्च होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाने या नया कोई इलाज शुरू करने में आपको आज सावधानी रखनी होगी। दोपहर के बाद प्रत्येक काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। दफ्तर में आप का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। मानसिक शांति छाई रहेगी। चिंता और तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, कंधे से संबंधित कोई समस्या या चोट लगने की आशंका है। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप कोई आंचल संपत्ति या कोई वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए सबसे सप्ताह अच्छा रहेगा, आपको कोई सरकारी आर्डर मिल सकता है, जिससे आपको बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा, विवाद हो सकता है, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप अन्य गतिविधियों को एक साइड रखकर पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं तो अभी रुक जाए।

यह महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि इस महीने आपके कामों को लेकर टेंशन भी रहेगी और कुछ पारिवारिक मामले भी आपको परेशान करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से रिश्तों को निभाने की कोशिश में लगे रहेंगे और सभी को खुश रखेंगे। कुछ धार्मिक कामों पर भी इस महीने आप अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप बचत की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को पहले से बेहतर करेंगे। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में किसी नई रिसर्च में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में किसी नयी योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने से दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे और आपको अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो इसका असर आपके पारिवारिक मामलों पर भी पड़ेगा। आप किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह बढ़ सकती है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। विद्यार्थी किसी नए कोर्स की ओर रुख कर सकते हैं, जो उन्हें इस महीने अच्छी सफलता देगा और उनके ज्ञान को बढ़ाने में उनकी मदद करेगा।

कुंभ राशि वालों के लिए, वित्तीय मामले अब चुनौती नहीं रहेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर और मजबूत रहेगी। पिछले साल आपने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल आपको मिलेगा। आपके लिए 2026 का पूर्वानुमान है कि आप कुछ आरामदेह गतिविधियों का खर्च उठा पाएंगे, किसी यात्रा पर जा पाएंगे, शायद छुट्टी मना पाएंगे या फिर कोई आलीशान छुट्टी मना पाएंगे। राशिफल 2026 के अनुसार, कुछ नई खबरें और अवसर आपका पीछा कर सकते हैं, इसलिए उनके इंतजार में रहें लेकिन अपने लिए अवसर बनाते रहें। इस साल धनु राशि के जातकों को आध्यात्मिक विकास का अनुभव होगा और ग्रहों की स्थिति आपको धार्मिक और धर्मार्थ गतिविधियों की ओर ले जाएगी। आप जितने अधिक धर्म कर्म के कामों में भागीदारी करेंगे, उतना आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, मानसिक शांति बढ़ेगी और आपके कार्यों से रुकावटें दूर होंगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे और पुरानी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। आगे बढ़ते रहें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। व्यावसायिक संपन्नता प्राप्त करने के लिए कठिन कार्यों को भी अच्छे से संपादित करना होगा और अपने व्यापार में बारीकियां पर ध्यान देना होगा। कुंभ राशि के छात्रों को शिक्षा की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि ज्ञान की खोज ही आपका एकमात्र लक्ष्य होगा। यात्राएँ समृद्धि की संभावनाएँ लेकर आएंगी, इसलिए जब भी मौका मिले, फ्लाइट या ट्रेन में चढ़ने में संकोच न करें और खूब ट्रैवलिंग करें इससे आपका आत्मिक विकास होगा और जीवन को जीने का दृष्टिकोण भी परिवर्तित होगा। पारिवारिक समस्याएं वर्ष के मध्य में आपकी चिंता को बढ़ाएंगी और घर की आमदनी और खर्च के बीच में असमानता भी परेशानी का कारण बनेगी। आपको संवेदनहीन होने से बचना होगा और जहां भी आपसे जो बन पड़े वह करने की प्रवृत्ति रखनी पड़ेगी। वर्ष की पहली तिमाही में सेहत से जुड़ी कुछ बातें आपको चिंता दे सकती हैं। आपको अस्पताल का मुख देखना पड़ सकता है। वर्ष के मध्य में सर्जरी की स्थिति बन सकती है। अगर आप अपने निवास में बदलाव करना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए है। विदेश जाने और दूसरे स्थानों पर जाने के लिए यह साल आपकी राह को आसान बनाएगा। मन बहुत सी बातों को लेकर आशंकित रहेगा। कई बार स्वयं पर भी संदेह करने की प्रवृत्ति देखने को मिल सकती है, इसका प्रभाव रिश्तों में भी तनाव बढ़ा सकता है। अपने प्रतिद्वंदियों को स्वयं को कमजोर आंकने का मौका ना दें। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी।

और पढ़ें

पंचांग

  • तिथिNA अमावस्या अमावस्या
  • नक्षत्रधनिष्ठा
  • सूर्योदय06:34
  • सूर्यास्त17:54
  • राहु काल15:04 to 16:29
  • अमृत काल12:14 to 13:39
और जानें

अनुकूलता

अपनी राशि, नाम और अपने दोस्त व प्यार के साथ से अपनी अनुकूलता को रैंक करें

ज्‍योतिष समाचार

उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.