Sagittarius Tarot Card Horoscope 30 May 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत रह सकता है, लेकिन पड़ोसियों या करीबी लोगों के साथ व्यवहार में संयम बनाए रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता का सही प्रदर्शन भविष्य में बड़े अवसर दिला सकता है. व्यवसाय में वित्तीय कागजात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी रहेगा. रिश्तों और पारिवारिक माहौल में मांगलिक कार्यों के कारण रौनक बनी रह सकती है.
व्यक्तिगत/Personal: किसी बात के चलते पड़ोसियों से व्यवहार खराब हो सकते हैं.पारिवारिक मामले में अपने निर्णय पर अडिग रहने से सफलता मिल सकती है संपत्ति संबंधित विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.किंतु किसी अज्ञात भय से मन में तनाव हो सकता है. इस समय पैसों की व्यर्थ फिजूल खर्ची को नियंत्रित रखें.संभव हैं, कि किसी कारणवश जल्द ही पैसों की आवश्यकता पड़ जाएं.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में वित्तीय कागजातों को संभाल कर रखें.अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यवस्थित रखें. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और काबिलियत का उचित प्रदर्शन करें. यदि कोई धन निवेश संबंधी कोई योजना बनी हुई है. तो उसको तुरंत शुरू करना अच्छा रहेगा. अपनी कार्यक्षमता को बेहतर करें. अन्यथा अच्छे अवसरों को प्राप्त करने का मौका हाथ से निकल सकता है.
स्वास्थ्य/Health: जरूर तीखा और गरिष्ठ भोजन पेट संबंधित दिक्कतों को बढ़ा सकता है. अपनी आदतों में सुधार लाएं. खान-पान में सादा और पौष्टिक भोजन का उपयोग करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: जरा सी लापरवाही से व्यवसाय में किसी बड़ी डील के स्थगित होने की स्थिति बन सकती है. जिसके चलते काफी आर्थिक नुकसान हो सकता है.
रिश्ते/Relationship: किसी मांगलिक कार्य के चलते घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी.जिससे पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं