विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल: शेयर बाजार, ट्रेडिंग आदि से होगा बड़ा धन लाभ, सामाजिक सक्रियता भी बढ़ेगी!

आज के दिन का अंक 9 है. जो मूलांक 5 के लिए बुध और मंगल की मिश्रित ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपके कम्युनिकेशन और निर्णय लेने की क्षमता में जबरजस्त बदलाव देखने को मिलेगा. आईए जानते हैं मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर .

मूलांक 5 राशिफल: शेयर बाजार, ट्रेडिंग आदि से होगा बड़ा धन लाभ, सामाजिक सक्रियता भी बढ़ेगी!
मूलांक 5: कम्युनिकेशन और सही फैसलों से आगे बढ़ने का दिन

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज कुछ ऐसी सिचुएशन बन सकती है जिनमें आपको तुरंत निर्णय लेने पड़ सकते हैं. आज आपका मन मल्टीटास्किंग करने का होगा. इसमें आपको कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आज आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे. किसी आवश्यक कार्य से आपको ट्रैवल पर जाना पड़ सकता है.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में संचालन करने का अवसर प्राप्त होगा. फोन कॉल्स या ईमेल आदि से बातचीत में आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी. ट्रेडिंग,शेयर बाजार, मार्केटिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रगति वाला होगा. नई नौकरी के आवेदन में आज सक्रियता बढ़ सकती है. इंटरव्यू में आज आपको सफलता हासिल होगी. ऑफिस में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. बड़ी कंपनी या व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर आज आपको मिल सकता है. किसी भी कार्य में ज्यादा जल्दबाजी या हड़बड़ाहट ना दिखाएं. किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद से बचें. बिजनेस में आज सोशल मीडिया के माध्यम से नए ग्राहक मिलेंगे. आज अचानक आपको ऑनलाइन कोई बेहतरीन डील मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन आपकी काफी स्ट्रांग रहने की संभावना है. एक साथ कई बिजनेस या स्रोत से आपको लाभ होगा. ट्रेडिंग, शेयर बाजार में अचानक छोटे-छोटे लाभ प्राप्त हो सकते हैं. आज किसी काम की कमीशन में भी आपको बड़ा धनलाभ होने की संभावना है. फाइनेंशियल डील करते समय कोई रिस्की डिसीजन ना करें.अनावश्यक रूप से खरीदारी और किसी के प्रभाव में आकर इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक नहीं होगा. किसी फाइनेंशियल मैटर में कोई कमिटमेंट बिना सोचे समझे ना करें. किसी भी डील के लीगल डॉक्युमेंट्स ध्यान से देखें और उसके बाद ही पेमेंट पर आगे बढ़े. लाभ के लिए आज कोई भी शॉर्टकट नुकसानदायक हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप लोगों के साथ हंसी मजाक और फ्लर्ट करेंगे. आज लोग आपकी और काफी प्रभावित होंगे. आपकी बातचीत का तरीका आपके नए संबंध बन सकता है. यदि संबंधों में पहले से बिखराव की स्थिति है तो आज वापस जुड़ने का योग बन रहा है. जीवनसाथी के साथ आज बैठकर बातचीत होगी. कहीं बाहर घूमने या मूवी, होटल आदि जाने का प्रोग्राम बन सकता है. पार्टनर की बात को गंभीरता से लें अन्यथा बात बिगड़ सकती है. रिश्तो की मजबूती के लिए एक-एक शब्द को चुनकर बोलें. सामाजिक रूप से आज काफी सक्रिय रहेगे. नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. परिवार और मित्रों से आज आपको काफी सपोर्ट प्राप्त होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 1


Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com