विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति बेहतर, नौकरी के साथ पार्ट टाइम व्यवसाय शुरू करने की योजना

Capricorn Tarot Card Horoscope 30 May: Temperance की ऊर्जा पारिवारिक जीवन में संतुलन लाने, आर्थिक स्थिति के बेहतर होने और जल्दबाजी न करने की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति बेहतर, नौकरी के साथ पार्ट टाइम व्यवसाय शुरू करने की योजना
Capricorn Tarot Card Horoscope 30 May 2026.

Capricorn Tarot Card Horoscope 29

May 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. युवाओं का ध्यान अपने व्यक्तित्व और कौशल को बेहतर बनाने की ओर रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा और नौकरी के साथ पार्ट टाइम व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल हो सकती है. उच्च अधिकारियों से नई जिम्मेदारियां मिलने के कारण व्यस्तता बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति बनाए रखने हेतु मेडिटेशन और संतुलित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा, जबकि रिश्तों में उतार-चढ़ाव को समझदारी से संभालने की जरूरत होगी.

व्यक्तिगत/Personal: आर्थिक मामलों में बनायीं गई योजना अच्छी सफल रहेगी. लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिल सकती हैं. युवाओं का ध्यान अपने व्यक्तित्व को निखारने की तरफ ज्यादा रह सकता है. अगर कोई जमीनी विवाद चल रहा है. तो जल्दबाजी न करें. उसके सुलझाने के सही समय की प्रतीक्षा कर सकते है. कभी-कभी मन में उदासी जैसी स्थिति बन सकती है. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बेहतर रहेगा. आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की सराहना हो सकती है. नौकरी के साथ पार्ट टाइम व्यवसाय को शुरू कर सकते है. दोनों के बीच अच्छा तालमेल बैठा सकते है. उच्च अधिकारी से किसी नई योजना की जिम्मेदारी मिलने से कार्यभार बढ़ सकता है. इससे व्यक्तिगत कार्यों को थोड़े समय के लिए टालना पड़ेगा.

स्वास्थ्य/Health: मानसिक तनाव और चिड़चिड़ाहट को दूर करने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें.खानपान में पौष्टिकता लाएं और ज्यादा पानी पिएं.

आर्थिक स्थिति/Finance: आय की स्थिति मजबूत होगी. धन निवेश के अच्छे प्रतिफल प्राप्त हो सकते है. 

रिश्ते/Relationship: रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने से जीवन असंतुलित हो सकता है. रिश्तो को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com