विज्ञापन

मूलांक 4 राशिफल: आज ऑफिस में सिचुएशन अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है!

आज के दिन का अंक 9 है और आपका मूलांक 4 है. आज राहू के साथ मंगल की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज का दिन अचानक बड़े परिवर्तन, क्विक डिसीजन और मेंटल प्रेशर के साथ आगे बढ़ने का है. आईए जानते हैं मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 4 राशिफल: आज ऑफिस में सिचुएशन अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है!
मूलांक 4: बड़े बदलावों के बीच धैर्य और सही फैसले लेने का दिन

Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों का मूलांक 4 होता है. आज अचानक या तो आपके जीवन में लाभदायक परिवर्तन होगा या फिर नुकसानदायक. सामाजिक रीति-रिवाज से विपरीत आज आपका मन अलग राह की ओर होगा. आज आप रिस्क लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं. आज आपको लोगों के रहस्यमई चेहरे भी पढ़ने का हुनर मिलेगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में सिचुएशन अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है. अचानक आपके ऊपर काम का प्रेशर जबरदस्त बढ़ सकता है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके ऊपर काम की गाइडलाइन सेट की जाएगी. अचानक आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. आईटी सेक्टर और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रोग्रेसिव होगा. डिजिटल बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. ऑफिस में राजनीति से दूर रहे और किसी के साथ विवाद ना करें. व्यापार में आज आपकी प्लानिंग की वजह से कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपको स्मार्ट प्लानिंग पर फोकस करना होगा.

Finance / फाइनेंस: आज लाभ और हानि के बराबर अवसर आपको प्राप्त होंगे. अचानक लाभ के अवसर पकड़ने और हानि से बचने के लिए आपको आज सतर्क रहना होगा. अचानक किसी रुके हुए काम से धन आने की बड़ी संभावना है. किसी जानकार व्यक्ति के द्वारा धन लाभ हो सकता है. जल्दबाजी में इन्वेस्टमेंट करना नुकसानदायक हो सकता है. पार्टनर के साथ आज थोड़ी गलतफहमी हो सकती है.कोई भी लेनदेन या फाइनेंशियल कमिटमेंट लीगल डॉक्यूमेंट के साथ ही करें. ऑनलाइन लाभदायक दिखने वाली स्कीम को अवॉइड करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्यार में आज अस्थिरता और कभी गंभीरता देखने को मिलेगी. प्रेम संबंधों में अचानक उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. एक दूसरे के प्रति आकर्षण अधिक होगा, लेकिन आप शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाएंगे. टूटे हुए संबंध फिर से बन सकते हैं. बातचीत करते समय सावधानी रखें, मिस अंडरस्टैंडिंग की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कम्युनिकेशन में संयम और सौम्यता रखें. छोटी-छोटी बातों पर अरगुमेंट्स ना करें. एक दूसरे के ऊपर आज भरोसा करें. परिवार में आज आपकी सलाह मशविरा को वरीयता दी जाएगी. समाज में आज लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 1


Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com