Bihar News: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की महिला डिब्बे में लाश मिलने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार की है जहां पुणे और दानापुर के बीच चलने वाली ‘दानापुर स्पेशल फेयर ट्रेन' अंदर शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला , व्यक्ति के गले में बेल्ट बंधी हुई थी. शव मिलने की तत्मिकाल सूचना जीआरपी टीम को दी गई. जिसके बाद तुरंत खिड़की तोड़कर शव को निकाला गया.
महिला कोच में मिला व्यक्ति शव
मामले की जानकारी देते हुए दानापुर राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दानापुर स्पेशल फेयर ट्रेन पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे स्टेशन पहुंची और यात्रियों के उतरने के बाद रोजाना जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि ट्रेन में महिला डिब्बा अंदर से बंद था. जिसके बाद कर्मचारियों ने आपातकालीन निकास खिड़की तोड़कर कोच में प्रवेश किया . वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. दरअसल उन्हें साइड रेलिंग से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला, जिसके गले में बेल्ट बंधी हुई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवाया. साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिसमें शुरआत में मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है और मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है. इसी कारण उसकी पहचान पता लगाने में टीमें लगी हुई है. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने वाली फॉरेंसिक टीम का अनुमान है कि शव मिलने से लगभग छह से सात घंटे पहले मौत हुई थी. उसकी पहचान स्थापित करने व उसके परिवार वालों से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं. इसके अलावा पुलिस जांच के तहत उन स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां ट्रेन दानापुर पहुंचने से पहले रुकी थी.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: इंजीनियर मंगेतर कर रहा था दहेज की मांग और फोन पर अश्लील बात, परेशान युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं