Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपको अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करना चाहिए. गुस्से पर कंट्रोल रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें. आज आप अपने पूरे कॉन्फिडेंस से किसी भी कंपटीशन में आगे निकल सकते हैं. आज आपको दूसरों की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज का दिन करियर में ग्रोथ के लिए और किसी भी कार्य में एक्शन लेने के लिए बहुत मजबूत और शानदार है. करियर में आज आपको लीडरशिप का रोल निभाना पड़ सकता है. किसी कंपटीशन या नई जॉब के इंटरव्यू में आज सफलता मिल सकती है. बॉस के साथ आज ईगो या विवाद की स्थिति उत्पन्न ना करें. जल्दबाजी और गलतफहमी में आकर करियर के महत्वपूर्ण निर्णय न करें. व्यापार में आज विस्तार के लिए आपके पास जबरदस्त ऊर्जा और एक्शन प्लान होगा. आज नए क्लाइंट का आपके प्रपोजल पर सहमत होने से एक बड़ी डील आपको मिल सकती है. आपके अंदर बड़े व्यावसायिक निर्णय लेने का आज कॉन्फिडेंस रहेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन बेहतर रहेगी.धन का आगमन लगातार बना रहेगा. अचानक दिमाग में लाभकारी योजना आ सकती है. आपके द्वारा की गई मेहनत का परिणाम आपको सकारात्मक प्राप्त होगा. गुस्सा या जल्दबाजी में खर्च में बढ़ोतरी न होने दें. ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना जोखिम भरा हो सकता है. आज किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल डिसीजन खुले दिमाग से करें. अपनी बात को सही सिद्ध करने के लिए व्यर्थ का धन खर्च न करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज एक दूसरे के प्रति आकर्षण काफी ज्यादा रह सकता है. किसी खास व्यक्ति या आपके क्रश की तरफ आपका आकर्षण आज जबरदस्त होगा. आज आपके बीच बातचीत शुरू होने की संभावना है. पार्टनर के साथ पहले से यदि टेंशन बनी हुई है तो उसे खत्म करने का प्रयास करें. ईगो और अरगुमेंट्स की वजह से फिर से तनाव की स्थिति बन सकती है.सम्बन्धों मैं बातचीत के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है. पार्टनर के साथ आज कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है. एक दूसरे के साथ प्रेम और समझ बनाए रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं