Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है.आज आपको किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा. आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी होगी. आज किसी भी कठिन टास्क को आप कम्पलीट करेंगे. आज साथियों के साथ बातचीत में ईगो से बचना होगा. बातचीत के दौरान भाषा संयमित रखें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज काम करने में आपको बॉस या अन्य उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. आज आपको आगे रहकर हर कार्य में अपनी उपस्थिति एक लीडर की तरह दिखानी होगी. अथॉरिटी या किसी सरकारी अप्रूवल के लिए पेंडिंग डॉक्यूमेंट आज पास हो सकते हैं. आज आपके प्रमोशन या जिम्मेदारी में बदलाब की उम्मीद है. आज व्यवसाय में नई स्ट्रेटजी के साथ आपको आगे बढ़ना होगा. आज दिमाग में मार्केट से सम्बंधित नए नए आईडिया आएंगे. नए ग्राहकों से सम्बन्ध बनेंगे. व्यापार का ऑनलाइन प्रमोशन आज आपको लाभ दे सकता है.पार्टनर के साथ आप सौम्य व्यवहार करें. टीम के सदस्यों से आपका विवाद हो सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल एनर्जी काफी सक्रिय रहेगी. कई बार उतार चढाव के मौके आएंगे. आपको शार्प माइंड और सतर्कता से लाभ के अवसर को पहचान कर उससे लाभ लेना होगा. रुका कोई पेमेंट रिलीज हो सकता है. आज कई जगहों से इनकम हो सकती है. अनावश्यक रूप से खरीददारी ना करें. आज धन का लेनदेन करते समय सावधानी रखें. उधार का लेनदेन नुकसानदायक रहेगा. बजट प्लान करके आप आज धन का सही इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्वेस्टमेंट में किसी भी प्रकार का रिस्क जोखिम पूर्ण रह सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका आकर्षण काफी ज्यादा स्ट्रांग होगा. किसी भी सभा में आपकी उपस्थिति आज शानदार और दमदार रहेगी. पुराने सम्बन्ध फिर से या नए सम्बन्ध आज शुरू होने की प्रबल संभावना है. पार्टनर के साथ ईगो की वजह से कलेश हो सकता है. आपका ऐटिटूड आपके रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है. काफी समय से बंद बातचीत में सुलह के संकेत देखने को मिल सकते हैं. आज जीवनसाथी के साथ बैठकर एकदूसरे के मन की बात को सुनें और सम्मान करें. छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें. परिवार की नजर में आज आपका सम्मान बढ़ेगा.परिवार के सपोर्ट से आज समाज में आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : चमकदार लाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं