विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल: विदेश से संबंधित व्यापार में हो सकता है लाभ, ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से सतर्क रहें!

आज के दिन का अंक है 9 है और मूलांक 7,जो केतु और मंगल की ऊर्जा को लेकर आप का दिन प्रभावित करेगा.अचानक बड़े फैसले और एकांत में जीने का मन,दोनों के बीच में संतुलन बनाना आज चुनौती रहेगी.आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा

मूलांक 7 राशिफल: विदेश से संबंधित व्यापार में हो सकता है लाभ, ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से सतर्क रहें!
मूलांक 7: बड़े फैसलों और आत्मचिंतन के बीच संतुलन बनाए रखने का दिन

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है.आज आपको परिस्थितियों के बारे में पहले से अंदाजा हो जाएगा. आज आपकी गंभीर सोच रहेगी और परदे के पीछे का सच समझ में आएगा.आज आप अगर लोगों से ज्यादा जुड़ने का प्रयास आपको भावुक बना सकता है. बार बार मूड स्विंग्स की समस्या और वास्तविक निर्णय लेने का समय है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज काम में आपका फोकस और समझने की क्षमता मजबूत होगी. रिसर्च और धर्म से संबंधित कामों में आज प्रगति होगी. टीम के साथ कम्युनिकेशन कम होने की वजह से आज कार्य प्रभावित हो सकता है. और लोगों का आपके बारे में विचार एक कमजोर पर्सनालिटी के रूप में हो सकता है. ऑफिस की आंतरिक राजनीति से आज आपको दूर रहना होगा. व्यापार में अचानक ग्रोथ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए आज गुप्त रूप से योजना तैयार करें, किसी को इसके बारे में ना बताएं. विदेश से संबंधित व्यापार में आज कोई नया डेवलपमेंट हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज का दिन में आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. छोटे-छोटे लाभ के कई अवसर आपको अचानक प्राप्त होंगे. गुप्त तरीके से आपको अचानक लाभ हो सकता है. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग आज सफल हो सकती है. इन्वेस्टमेंट करते समय किसी भी प्रकार का रिस्क ना उठाएं. भावुक होकर कोई वित्तीय निर्णय न ले.ऑनलाइन लाभकारी स्कीम और फ़्रॉड से बचें. आज धन का आगमन काफी धीमी गति से होगा. आज फाइनेंशियल काफी आगे बढ़ने की ऊर्जा आपके पास होगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ भावुकता बढ़ेगी. किसी व्यक्ति के साथ आपका लगाव और ज्यादा बढ़ सकता है. आपका नया संबंध काफी गुप्त तरीके से हो सकता है. अगर आपके किसी से ताल्लुकात खत्म हो चुके हैं तो आज फिर से बात शुरू होने की उम्मीद बन रही है.ईगो को बीच में ना आने दें. झिझक की वजह से आप आसानी से बात नहीं कर पाएंगे. कार्य की अधिकता की वजह से पार्टनर के साथ आपका संबंध थोड़ा डिस्टेंस फील कर सकता है. एक दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करें. आपकी चुप्पी की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग बढ़ सकती है. आज रिश्तो में ईमानदारी और एक दूसरे के प्रति लॉयल रहना होगा. आज परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके विशेष काम आएगी. हर बात को मन में दवा कर रखने से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9


Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com