विज्ञापन

Gold Silver Prices Fall: गंगा दशहरा के दिन चांदी धड़ाम, सोने के भी गिरे दाम! सिल्‍वर 4,000 रुपये सस्‍ता, गोल्‍ड कितना गिरा? 

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर चांदी सुबह 4,400 रुपये तक सस्‍ती हो गई, जबकि सोने में भी 900 रुपये के करीब गिरावट देखी गई. यहां चेक करें डिटेल.

Gold Silver Prices Fall: गंगा दशहरा के दिन चांदी धड़ाम, सोने के भी गिरे दाम! सिल्‍वर 4,000 रुपये सस्‍ता, गोल्‍ड कितना गिरा? 
Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

Gold Prices Fall Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को जोरदार गिरावट देखी जा रही है. चांदी के दाम जहां 4,300 रुपये से ज्‍यादा गिर गए और ये सस्‍ता होकर 2,72,337 रुपये/किलो के भाव पर आ गया. वहीं दूसरी ओर सोने में भी करीब 900 रुपये तक की गिरावट देखी गई और ये 1,58,186 रुपये/10 ग्राम के भाव पर आ गया. मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई. आज गंगा दशहरा भी है, जिसे हिंदू धर्मावलंबी शुभ मानते हैं. इस दिन गंगा स्‍नान करने और दान करने का महत्‍व है. बहुत से लोग गंगा दशहरा पर कीमती धातु भी दान करते हैं. ऐसे समृद्ध परिवारों के लिए मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में नरमी किफायती साबित हो सकता है. हालांकि जो लोग सोने-चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो मार्केट एक्‍सपर्ट की राय ले लेना सही रहेगा. 

खबर अपडेट हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com