Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है.आज के दिन आपको रिश्तों में एकदूसरे को समझने का है. आज आप लोगों के मन की बात आसानी से समझ लेंगे. मन आज भावुक रह सकता है. आज आपका नेचर सेंसेटिव रह सकता है. मजाकिया तंज भी आज दिल पर लग सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज अन्य सदस्यों या अपनी टीम के साथ मिलकर काम करने में आपको कामयाबी मिलेगी. लोगों के साथ सम्बन्ध बनाने में आपकी कम्युनिकेशन काफी मददगार होगी. ऑफिस की राजनीती के चक्कर में आज बिलकुल ना पढ़ें. किसी महिला सहकर्मी की बात हर्ट कर सकती है. आज निर्णय लेने में इमोशन की जगह दिमाग को रखें.आज आपके अग्रेशन की वजह से स्टॉफ से कहासुनी हो सकती है. व्यापार में आज क्लाइंट को डील करना आपके लिए आसान रहेगा. पार्टनर के साथ गलतफहमी पर स्थिति को स्पष्ट करें.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशली आप काफी मजबूत हो सकते हैं. दिन में कई बार छोटे-छोटे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में आज आपके परिवार का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा. भावुक होकर या किसी के प्रभाव में आकर अधिक खर्च करना बेहतर नहीं है. आंख बंद करके, किसी पर भरोसा करके इन्वेस्टमेंट ना करें. आज आपका धन लोगों के द्वारा आपको कन्वेंस करके खर्च कराया जा सकता है. रुके हुए कई पेमेंट में आज सक्रियता देखने को मिलेगी. आज का दिन अपने प्लान और स्ट्रेटजी को अप्लाई करके लाभ कमाने का है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके संबंध लोगों के साथ काफी बेहतर बनेंगे. पुराने संबंधों में फिर से बातचीत शुरू होने की संभावना है. किसी खास व्यक्ति के साथ संबंध काफी इमोशनल हो सकते हैं. पार्टनर के साथ थोड़े अरगुमेंट हो सकते हैं. दोबारा बातचीत में ईगो बीच में आ सकता है. जीवनसाथी को आपके सपोर्ट और समय दोनों की आवश्यकता है. एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन करते रहे अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं. बातचीत में साफ और सहज लहजा आपके संबंधों को बेहतर बनाएगा. आज परिवार में आपके कनेक्शन मजबूत होंगे. मां की तरफ से आपको प्यार मिलेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : व्हाइट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं