विज्ञापन

मूलांक 3 राशिफल: आपकी पर्सनालिटी आज काफी आकर्षक और चार्मिंग होगी!

आज के दिन का अंक है 9 है.जो बृहस्पति और मंगल की ऊर्जा से मूलांक 3 वालों के दिन को प्रभावित करेगा. आज आपकी बातों में एटीट्यूड और ईगो जैसी प्रॉब्लम बढ़ सकती है.आईए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 3 राशिफल: आपकी पर्सनालिटी आज काफी आकर्षक और चार्मिंग होगी!
मूलांक 3: अहंकार और वाणी पर संयम रखकर समझदारी से आगे बढ़ने का दिन

Personality Number 3 / मूलांक 3 :जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है,उनका मूलांक 3 होता है.आज के दिन की ऊर्जा आपको महत्वाकांक्षी, उत्साही, आत्मविश्वास से पूर्ण और अवसर की प्राप्ति वाला बनाएगा. आज के दिन आप किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अपने नेतृत्व क्षमता से पूरा करेंगे. आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. गलतफहमी या जल्दबाजी में कोई डील फाइनल ना करें. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके करियर में ग्रोथ के मजबूत अवसर प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अथवा मीटिंग में आपको लीडिंग पर्सनालिटी की तरह प्रजेंट किया जाएगा. किसी नई जॉब के इंटरव्यू में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है.गवर्नमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बंधित कामों में आज सफलता मिलेगी.आज पब्लिक डीलिंग से जुड़े जातकों को कामयाबी हासिल होगी. बॉस के द्वारा आपके कामों पर नज़र रखी जाएगी.काफी समय से आपको अपने प्रमोशन की दरकार आज पूरी हो सकती है. बिज़नेस में आज आप काफी आक्रमक रहेंगे. नए लोगों से जुड़ना और मार्केटिंग के बड़े आइडिया आज आपको सफलता दिला सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी सकारात्मक रहेगी. पेंडिंग कामों में आज आपको सक्रिता देखने को मिलेगी. आय से संबंधित कोई आईडिया सामने आएगे. अचानक कोई बड़ी फाइनेंशियल डील से आपका दिन बन सकता है. आपके घर में आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है. सामाजिक मजबूती और स्टेटस को दिखाने के लिए आज आपका खर्च लग्जरी पर हो सकता है. आज इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन बेहतर है. धैर्य के साथ सोच समझकर अपना धन इन्वेस्टमेंट करें. आपका प्लान और स्ट्रेटजी यदि सही समय पर लागू किया गया तो आज बड़ी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी आएगी.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके व्यक्तित्व में काफी अट्रैक्शन होगा. आप लोगों को अपनी बातों से काफी प्रभावित कर सकेंगे. आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे. पहले से बिगड़े हुए रिश्ते आज ठीक हो सकते हैं.आपस में बातचीत रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी. बातचीत के दौरान एटीट्यूड या ईगो बीच में आने से दिक्कत बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ आज फ्यूचर से संबंधित बातचीत हो सकती है. परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती हैं.घर में कोई पुराना विवाद आज आपके हस्तक्षेप से खत्म हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9


Lucky Color / शुभ रंग : पीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com