Libra Tarot Card Horoscope 30 May 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पारिवारिक और रिश्तों से जुड़े मामलों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं. जीवनसाथी का बदलता व्यवहार और संतान के भविष्य को लेकर चिंता मन को परेशान कर सकती है, लेकिन परिजनों के सहयोग से समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना रहेगी. कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें. कार्य से जुड़ी यात्राएं व्यस्तता बढ़ा सकती हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ चुनौतियों से बाहर निकलने में मदद करेगी. आर्थिक मामलों में गोपनीयता बनाए रखना और निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना लाभदायक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: नजदीकी संबंधियों के साथ किसी विषय पर विचार विमर्श हो सकता है. संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. जीवन साथी का बदलता स्वभाव परेशान कर सकता है. इस समय रिश्तो में बढ़ रही कड़वाहट किसी आशंका का भय उत्पन्न कर सकती हैं. परिजनों के साथ अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. संभव हैं,परिवार के किसी सदस्य के कारण कोई बड़ी परेशानी सामने आ जाए.
व्यवसायिक/Professional: कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों के साथ संपर्क में रहना और अपनी जानकारियां उनके साथ साझा करना नुकसान का कारण बन सकता है. कोई भी निर्णय जल्दबाजी की वजह सोच समझ कर लें.किसी कार्य से संबंधी यात्रा के कारण आपको व्यक्तिगत कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ेगा. इस समय कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. लेकिन सूझबूझ से आप उनसे बाहर निकलने में सफल रहेंगे. अपने इश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. साथ ही स्वयं में समझदारी बढ़ाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मौसम के अनुकूल अपना खान-पान और दिनचर्या को नियमित बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance: अपनी या पारिवारिक आर्थिक स्थिति की जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को ना दें. धन का निवेश करते समय योजना की भली बातें जांच पड़ताल करें.
रिश्ते/Relationship: पति-पत्नी के बीच मधुरता बने रहने से घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी. किसी पर बेवजह क्रोध ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं