विज्ञापन

मूलांक 6 राशिफल: ऑफिस में डिप्लोमेटिक नेचर से मिलेगी कामयाबी, आज आपके क्रश का होगा आपकी ओर झुकाव!

आज के दिन का अंक है 9 है.जो शुक्र और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपका आकर्षण, इच्छाएं, और फीलिंग के साथ जिम्मेदारियां काफी स्ट्रांग रहेंगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 6 राशिफल: ऑफिस में डिप्लोमेटिक नेचर से मिलेगी कामयाबी, आज आपके क्रश का होगा आपकी ओर झुकाव!
मूलांक 6: आकर्षण, भावनाओं मे संतुलन बनाए रखने का दिन

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आप काफी जादुई तरीके से चार्मिंग और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के रूप में दिखेंगे. अट्रैक्शन ऑफ़ द पार्टी की तरह लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. सामाजिक रूप से आपकी छवि काफी मजबूत होगी. आपके अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास होगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके बात करने के तरीके और डिप्लोमेटिक रवैया से कई कार्य आसानी से बन जाएंगे. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज आपको सफलता हासिल होगी. पब्लिक डीलिंग या क्लाइंट के साथ आज बातचीत सफल होगी. आर्किटेक्चर, ब्यूटी सेक्टर और फैशन डिजाइनिं, हॉस्पिटैलिटी के साथ जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. ऑफिस कलीग के साथ फ्लर्ट या रोमांस करने से दूर रहें. ऑफिस में आज ओवरथिंकिंग की वजह से लोग आपके बारे में गलत सोच सकते हैं. यदि आप किसी व्यवसाय में है तो आज आपको अपने ब्रैंड को और मजबूती के साथ प्रेजेंट करना होगा. नए ग्राहकों का आकर्षण, खासकर महिला ग्राहकों का आकर्षण अधिक रहेगा. पार्टनरशिप व्यवसाय में एक दूसरे के साथ पारदर्शिता रखें.

Finance / फाइनेंस: आज दिन वित्तीय रूप से उतार-चढ़ाव भरा लेकिन अंत में पॉजिटिव रहेगा. घर के इंटीरियर और कंफर्ट पर आज काफी धन खर्च हो सकता है. किसी ऐसे काम से प्रॉफिट हो सकता है जिसमें आप मध्यस्थता कर रहे हो. किसी क्लाइंट के द्वारा आज आपको आर्थिक सहायता की जा सकती है. अनावश्यक खरीददारी और दिखावे के खर्चों को आज कंट्रोल करना होगा. सोशल इंप्रेशन के लिए आज खर्च न करें. दिन में कई बार आज आर्थिक रूप से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. धन का आगमन और खर्च दोनों बना रहेगा. वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए आय व्यय का संतुलन बनाकर चलना होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके अंदर आकषर्णता काफी मजबूत होगी. पार्टनर के साथ रोमांस और संबंध दोनों मजबूत होंगे. आज आपके क्रश का झुकाव आपकी तरफ हो सकता है. रिलेशनशिप में पहले से चली आ रही की दूरी आज खत्म हो सकती है. ज्यादा अपेक्षाएं रखना आपके लिए हितकर नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. एक दूसरे के साथ रोमांस आज चरम पर हो सकता है. जीवनसाथी को कंट्रोल करने का प्रयास न करें. एक दूसरे के साथ प्यार से बात करें और एक दूसरे की फीलिंग्स को समझने का प्रयास करें. परिवार में आपकी बात आज महत्वपूर्ण रहेगी. सामाजिक रूप से आज आप मजबूत महसूस करेंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 1


Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com