मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwada) के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कांग्रेस (Congress) के युवा नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को चौरई में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन हुआ. इस दौरान नारेबाजी की गई. बंटी पटेल ने एसडीएम सीपी पटेल का चेहरा काला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया लेकिन वह भी सही तरीके से नहीं चली. इसके बाद कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और हलका पथराव भी हुआ.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. चौधरी गंभीर सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के गांवों में स्थिति काफी गंभीर है, 742 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला. मक्के का समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है. प्रदेश सरकार कमलनाथ का इलाका होने के कारण जिले के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
वहीं मुंह काला करने की घटना को लेकर एसडीएम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी शशांक गर्ग मौके पर रवाना हो गए. बंटी पटेल ने 60 प्रभावित गांवों की 200 किलोमीटर तक की पदयात्रा की है जिसका शुक्रवार को समापन हुआ. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने और युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं