प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV के मंच से भारत में हो रहे रिफॉर्म और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कुछ आंकड़े देश के सामने रखे. इस दौरान उन्होंने बताया कि देश के मध्यम वर्ग के लिए टैक्स में बड़ी राहत दी गई है. अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है. साथ ही पीएम मोदी ने विश्व को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि आज विश्व को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जहां बड़ी मछली छोटी मछली को खाए नहीं, उसे बढ़ने में मदद दे.